RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : बिहार मे फिर जंगलराज नहीं आने देना है : पवन सिंह 

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 02 नवम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के दियारा उच्च विद्यालय, करनामेपुर के मैदान मे एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी राकेश रंजन ओझा के पक्ष मे एक महती जनसभा को संबोधित करते हुए भोजपुरी स्टार सह भाजपा नेता पवन सिंह ने कहा कि लालू-राबङी के 15 साल के शासन काल मे बिहार की हालत क्या थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार मे विकास की गंगा बह रही है। पहले यहाँ साइकिल चलाने में क्या हालत होती थी। आज सभी जगह फोरलेन पर वाहन आसानी से दौङ रहे हैं। उनके द्वारा गाये गीत “हम बिहारी हई, ये माटी के सोना कर देब” को सुन कर दर्शक झूम उठे। उन्होंने भोजपुरी मे राकेश रंजन ओझा को विजयी बनाने के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा और कहा कि हम शाहाबाद के आन बान शान हईं। उन्होंने कहा कि पूरे शाहाबाद मे एनडीए की जीत हो रही है तथा प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। नीतीश कुमार के नेतृत्व मे बिहार का विकास होगा तथा उद्योग- धंधे स्थापित होंगे। अन्य राज्यों, जगहों तथा अन्य देश मे रोजगार के लिए नहीं जाना पङेगा। उन्होंने माताओं एवं बहनों से अपील किया कि अपना एक-एक वोट राकेश रंजन ओझा को दो नंबर पर कमल निशान पर देकर विजयी बनावें।भोजपुरी स्टार पवन सिंह के पहुॅचने पर एनडीए गठबंधन समर्थकों ने भुअर ओझा व राकेश रंजन ओझा के नेतृत्व मे उन्हें वस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रत्याशी राकेश रंजन ओझा ने जनता से आशीर्वाद मांगा और कहा कि एक बार मौका दीजिए। शाहपुर विधान सभा क्षेत्र मे अधूरे विकास को पूरा करके दिखायेंगे। सभा की अध्यक्षता लोजपा प्रखंड अध्यक्ष दशरथ पासवान तथा मंच संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू शरण मिश्र व उद्घोषक विक्की तिवारी ने किया। सभा मे प्रदेश भाजपा नेता भुअर ओझा, विकास ओझा,  उद्घोषक रविरंजन राय, दीपक सिंह, अरविंद पांडे, जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, राजेन्द्र मिश्र, दीपक आलोक, संजय ओझा, बंटी पांडे, भरत तिवारी विरजू, मुखिया प्रतिनिधि रिंकू तिवारी, मुखिया दिनेश सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडेय, हरेराम सिंह, लोजपा के लीला शर्मा, अजय कमरियांव, ठाकुर दयाल राम, अमरनाथ राय, मुख्तार पासवान,  प्रदीप गुप्ता, निशू राय, आकाश कुमार सहित बङी संख्या मे नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन चतरा जिला के सिमरिया प्रखंड में आयोजित “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” कार्यक्रम में हुए सम्मिलित, कहा जनवरी में चतरा बाईपास रोड का होगा शिलान्यास।

rktvnews

झारखंड:चम्पई सोरेन के इस्तीफे के बाद रामदास सोरेन ने ली मंत्रीपद की शपथ।

rktvnews

गुरु जी हुये परीक्षा में फेल🤪 गवानी पड़ी नौकरी।

rktvnews

दुमका जिला में सड़क सुरक्षा पहली प्राथमिकता।

rktvnews

डब्‍ल्‍यूएएम!: भारत में मंगा और एनीमे में बढ़ोतरी

rktvnews

भोजपुर के गुरु बक्शी विकास ने लिखा बक्सर गौरव गान।

rktvnews

Leave a Comment