
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 नवंबर। बड़हरा विधानसभा एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी ने शनिवार को क्षेत्र के दर्जनों गाँवो मे जनसंपर्क किया।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने एकवना,मनीछपरा,मटुकपुर,रामसागर,पंडितपुर,भुसौला,करजा, सबलपुर, हाजीपुर, दूबे छपरा, पैगा,गुण्डी आदि गाँवो मे जनसंपर्क किया।
एनडीए प्रत्याशी के समर्थन मे जनता मे गजब का उत्साह देखा गया। सभी जगह प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया जा रहा है। सभी वर्गों मे एनडीए के पक्ष मे पूरा लहर क्षेत्र मे है।
बड़हरा एनडीए प्रत्याशी ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए केन्द्र एवं बिहार सरकार की उपलब्धियो के साथ अपने द्वारा क्षेत्र मे किए गए कार्यो का भी व्योरा रखा।उन्होंने कहा कि जाति-पाती, परिवारवाद से बढ कर लोग इस बार विकास के नाम पर भाजपा को वोट देंगे और एनडीए का बिहार मे सरकार बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत का संकल्प बिकसित बिहार से ही होगा।बिहार को विकसित राज्य नीतीश कुमार के नेतृत्व मे ही बनाया जा सकता। सभी को सजग रहना जरूरी है।विधानसभा क्षेत्र मे बहुत बेहरुपिए घुम रहे है जो चुनाव बाद दिखाई नही देंगे।सोच-समझ कर हमेशा साथ देने वाले और आपके दुख सुख मे शामिल होने वाले ही आपका सदा हितैषी हो सकता है। मै कभी जात पात नही करता और मै सेवक के रुप मे सेवा करता हूँ। ग्रामीण जनता ने एनडीए प्रत्याशी पर विश्वास जताते हुए उनको पूर्ण समर्थन देने का वादा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एनडीए कार्यकर्ता सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता शामिल हुए।
