RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:राजपुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक के. विवेकानंदन ने किया सामग्री कोषांग का निरीक्षण ।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)28 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजपुर विधानसभा क्षेत्र (संख्या 202) के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक के. विवेकानंदन ने आज सामग्री कोषांग (Material Koshang) का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान कार्य हेतु आवश्यक सामग्री के सुरक्षित भंडारण, वर्गीकरण एवं वितरण की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की।
प्रेक्षक ने नोडल पदाधिकारी एवं उपस्थित समस्त कर्मियों से संवाद करते हुए आवश्यक निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने, मतदान सामग्री के समयबद्ध प्रेषण एवं सभी अभिलेखों के सही संधारण पर बल दिया।
श्री विवेकानंदन ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा सभी व्यवस्थाओं को पूर्व से ही पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके।
अधिकारियों ने प्रेक्षक को पूर्ण सहयोग एवं आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का भरोसा दिया तथा यह संकल्प लिया कि राजपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

Related posts

भोजपुर:कृषकों को दिया गया नर्सरी उत्पादन का प्रशिक्षण।

rktvnews

बिहार:एमनेस्टी पॉलिसी 2025 का लाभ उठाने हेतु शीघ्र करें 31 मार्च तक आवेदन।

rktvnews

गढ़वा:स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनुपस्थित चिकित्सकों पर होगी कड़ी कार्रवाई : उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री की दुबई यात्रा का पहला दिन।

rktvnews

मोदी सरकार के 09 वर्षो के दौरान युवाओं को केंद्र में रखा गया और उनके दरवाजे पर अनेक अवसर दस्तक दे रहे है : डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में मनाया गया पहला अंतरिक्ष दिवस।

rktvnews

Leave a Comment