RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का रघुपति यादव ने किया उदघाटन।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 30 मई ।बुधवार की रात्रि बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के युवा क्रिकेट क्लब छोटका ईटहना 2024 सेंशन वन द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया । टूर्नामेंट का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेयुवा नेता सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर रघुपति यादव ने कहा कि गांव स्तर पर खेलों का बढ़ावा देने की जरूरत है। गांव के नौजवानों में काफी प्रतिभा है उनको प्रोत्साहित और उत्साहित करने की आवश्यकता है ताकि खेल कुद के क्षेत्र में शोहरत हासिल कर सके। रघुपति यादव ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप सभी युवा साथियों को हर संभव मदद करने के लिए सदैव तैयार हूं और एक साथ मिलकर खेल की भावना से खेलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा की अच्छे खिलाड़ी को हमेशा सम्मान मिलना चाहिए जीत में या हार में। रघुपति यादव ने आयोजनकर्ता के प्रति अपने आभार व धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा की यहां आने पर भव्य रूप से जो स्वागत सम्मान प्यार से मैं अभिभूत हूं ।
मैच का फाइनल मुकाबला साहपुर संजौली और गजियापुर के बीच शानदार प्रदर्शन जिसमें साहपुर संजौली ने जीत दर्ज कर की।55 रन के लक्ष्य से गजियापुर टीम 10 रन पिछे रहते हुए पराजित हुई। मैन ऑफ द मैच दिनेश यादव और मैन ऑफ द सीरीज गौतम को दिया गया।
आयोजनकर्ता में मुख्य रूप से मुकेश यादव, राहुल यादव मुंचू,बरुन यादव, बिरेंद्र सिंह, जयनाथ यादव, बबलू यादव मौजूद रहे।

Related posts

दुमका:IFC परियोजना के अंतर्गत लेयर फार्मिंग द्वारा अंडा उत्पादन की शुरुआत।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से शांति, प्रगति और सतत विकास का ट्रस्टी बनने का आग्रह किया।

rktvnews

इंदौर:समृद्ध संगठन अभियान के तहत इंदौर में संपन्न हुई अपना दल (एस) की संभागीय बैठक।

rktvnews

सिविल सर्जन श्रीराम कुमार प्रसाद ने सघन मिशन इंद्र धनुष के बारे कई महत्वपूर्ण जानकारी डीपीआरओ को दी।

rktvnews

भोजपुर : दर्शको के बीच 6 साल की नंदिका ने कथक प्रस्तुति से बांधा समां।

rktvnews

भारतीय नौसेना के पोत उत्तरी/मध्य अरब सागर में मिशन पर तैनात हैं।

rktvnews

Leave a Comment