RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:दो दिवसीय द ब्राइडल स्टोरी लाइफस्टाइल एक्जिबिशन सफलतापूर्वक संपन्न।

एक्जिबिशन में पांच हजार से भी ज्यादा लोग हुए शामिल।

रांची/झारखंड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)27 जून। दो दिवसीय द ब्राइडल स्टोरी लाइफस्टाइल एग्ज़िबिशन का समापन समारोह गुरुवार को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। समारोह में पांच हजार से भी ज्यादा लोग शामिल हुए। इस एग्ज़िबिशन में फैशन, ब्यूटी और होम डेकोरेशन जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई प्रदर्शक भागीदार बने, जिन्होंने अपनी नवीनतम और ट्रेंडी उत्पादों का प्रदर्शन किया।
समारोह में आए हुए खरीदारों ने आयोजन की सफलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एग्ज़िबिशन लोगों के जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए एक प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में स्वास्थ्य और सुंदरता के साथ-साथ तकनीक की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है।
इस अवसर पर आईं हुईं मुख्य अतिथि डॉली जैन ने अपने वक्तव्य से सबका मन मोह लिया।
उन्होंने कहा कि राँची उनकी जन्म स्थली है। अपने बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें शुरुआती दौर में काफी आलोचनाएं सुननी पड़ीं। किसीने कहा पागल हो क्या ? तो किसी ने कहा यह कार्य जैन समाज के लिए शोभनीय नहीं है। परंतु इन बातों को उन्होंने ताकत मान कर अपनी मंजिल को पाया और आज हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत्र है। महिलाओं को उन्होंने कहा कि सपने देखें उन्हें पूरा करें साथ ही साथ परिवार में भी सामंजस्य बना कर चलें। सिर्फ आधा घंटा प्रतिदिन खुद के लिए अगर महिलाएं निकाल लें तो वे अपने सपनों को हकीकत में बदल सकती हैं।
एग्ज़िबिशन के आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और उन्होंने विभिन्न स्टॉल्स पर नए-नए प्रोडक्ट्स और सेवाओं का लाभ उठाया। विशेष रूप से भगवान महावीर मेडिका अस्पताल द्वारा लगाए गए शुगर जांच ब्लड प्रेशर जांच शिविर जो निशुल्क था उसकी भी लोगों ने प्रशंसा की।
जीतो लेडीज विंग की चेयरपर्सन सरोज जैन, डायरेक्टर इंचार्ज प्रियंका जैन, चीफ सेक्रेटरी एकता बड़जात्या, जीतो मैन के अध्यक्ष विशाल जैन, चीफ सेक्रेटरी सर्वेश जैन एवं महिला
उपाध्यक्ष पायल ए जैन , विनीता सेठी, आशिका अजमेरा, शुभिका, मनीषा जैन , स्नेहा सेठी ब्राइडल स्टोरी की कन्वीनर प्रेरणा जैन एवं बिंदु जैन, जीतो यूथ के अध्यक्ष नीतीश जैन एवं श्रेय जैन, मीडिया प्रभारी नेहा जैन एवं दिशा जैन के साथ साथ सभी सदस्यों का बहुत बड़ा योगदान रहा।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारे टाइटल स्पॉन्सर होराइजन किया ,मेडिका अस्पताल, बाबूलाल प्रेमकुमार, आईटीसी ग्रुप,रमादा, तुलस्यान ज्वेलर्स, पीएमपीके आदि का योगदान सराहनीय रहा।
कार्यक्रम के समापन के वक्त नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किया गया।

Related posts

जनसेवक संघ और महासंघ गोप गुट भोजपुर ने सभा का आयोजन कर डॉ एम एस स्वामीनाथन को दी श्रद्धांजली।

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद ने भाकपा-माले नेता कौलेशी चौधरी के निधन पर उनके पैतृक गांव पहुंच श्रद्धांजलि सभा में अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

ZebPay ने भारत में बिटकॉइन निवेश के 11 साल पूरे किए; नई ब्रांड पहचान का अनावरण।

rktvnews

बिहार:बाबा साहब की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया “डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान” का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अनिश्चितकालिन हड़ताल का भाकपा माले का समर्थन – क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के डिजिटल डिपॉजिट रिफंड सिस्टम का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment