RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, राजस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)27 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात कर राजस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री को विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान-2047 विजन डॉक्यूमेंट युवा, महिला, गरीब और किसान को केन्द्र में रखते हुए विकसित भारत-2047 की आकांक्षाओं के अनुरूप राजस्थान का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करेगा।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान की डबल इंजन सरकार प्रदेश की समग्र प्रगति के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। इसमें हमें केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है और संयुक्त प्रयासों से राजस्थान तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 29 अगस्त 24

rktvnews

बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

rktvnews

राजस्थान:आपणो स्वस्थ राजस्थान’ हमारा संकल्प, प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देना हमारी प्राथमिकता, आमजन से जो वादा किया है, वह समय पर पूरा होगा, यही हमारी कार्यशैली : मुख्यमंत्री

rktvnews

झारखंड:झामुमो की प्रेस वार्ता पर भाजपा का पलटवार।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की टीम राष्ट्रीय एकीकरण शिविर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना।

rktvnews

देवघर:के.के.एन स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतिभा चयन ट्रायल प्रतियोगिता 2025-26 का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment