RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना:दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगा साहित्य सम्मेलन का 44वाँ महाधिवेशन

सम्मेलन की मंत्री-परिषद की बैठक में कार्य समिति के लिए लिए गए अनेक निर्णय।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)23 अक्टूबर। बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन का 44वाँ महाधिवेशन दिसम्बर के तीसरे सप्ताह के अंत में आयोजित होगा। तिथि का निर्धारण कार्य समिति की आगामी बैठक में किया जाएगा। भारत के उपराष्ट्रपति जी से उद्घाटन के लिए किया जाएगा आग्रह।
यह निर्णय गुरुवार को सम्मेलन के अध्यक्षीय-कक्ष में संपन्न हुई सम्मेलन की मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। सम्मेलन-अध्यक्ष डा अनिल सुलभ की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में, महाधिवेशन से जुड़े अन्य विषयों पर भी विचार किया गया तथा प्रतिनिधियों की संख्या अधिकतम पाँच सौ निर्धारित की गयी। प्रदेश के साहित्यकारों के अतिरिक्त प्रत्येक ज़िला सम्मेलन से दस प्रतिनिधि आमंत्रित किए जाएँगे।
महाधिवेशान में नामित अलंकरणों से सम्मानित किए जाने हेतु अनुशंसाओं के लिए अंतिम तिथि ३० नवम्बर निर्धारित की गयी है। सम्मेलन की ज़िला शाखाओं से आग्रह किया गया है कि सम्मान हेतु तीन मनीषियों की अनुशंसा उनके जीवन-वृत्त संलग्न करते हुए भेजें। कोई भी वरिष्ठ साहित्यकार व्यक्तिगत रूप से भी किसी की अनुशंसा कर सकते हैं।
सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों के प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किए, जिनकी सामूहिक समीक्षा की गयी।बैठक में सम्मेलन के साहित्यमंत्री भगवती प्रसाद द्विवेदी, अर्थमंत्री कुमार अनुपम, लोक-भाषा मंत्री डा पुष्पा जमुआर, पुस्तकालय मंत्री ईं अशोक कुमार, प्रबंधमंत्री कृष्ण रंजन सिंह, संगठन मंत्री डा शालिनी पाण्डेय तथा भवन अभिरक्षक प्रवीर कुमार पंकज उपस्थित थे।

Related posts

पूर्व मंत्री परवीन अमानुल्लाह के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना!राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।

rktvnews

आरा चर्चो में धूमधाम के साथ मनाया गया खजूर रविवार (पाम संडे)।

rktvnews

रायपुर : लोको पायलट से सौर ऊर्जा के रोल मॉडल बने सुकलाल सूर्यवंशी।

rktvnews

वीपावर दक्षिण एशिया क्षेत्र (एसएआर) 100 से जुड़ीं भारत के बिजली क्षेत्र की प्रशिक्षु और अनुभवी महिला प्रोफेशनल्स ने केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

दरभंगा:बाल श्रम को समाप्त हेतु समाज को जागरूक करें : डीएम

rktvnews

पाकुड़ जिले में बूथस्‍तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment