RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 10 अप्रैल।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश मे कहा, “ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में रहने वाले भारतीयों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई व शुभकामनाएं देती हूं।
रमजान के पवित्र माह के दौरान कठोर उपवास के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। एकता और सद्भाव बढ़ाने वाला यह पर्व हमें क्षमा एवं दान करने की शिक्षा भी देता है। ईद गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद करने तथा उनके साथ खुशियां बांटने का अवसर है। यह त्योहार हमें शांतिपूर्ण जीवन जीने तथा समाज की खुशहाली और समृद्धि के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।
आइए, ईद के पवित्र त्योहार पर प्रेम, करुणा और परोपकार के मानवीय आदर्शों का प्रसार करें।

Related posts

शोक संवेदना प्रकट करने आये चिराग पासवान ने कहा बिहार में चल रहा है जंगल राज।नोटबंदी के नीतिगत फैसले के साथ है लोजपा।

rktvnews

सारण:निर्वाचन पूर्व तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर : राजद का एक दिवसीय धरना आयोजित! शाहपुर मे हुआ आयोजन

rktvnews

छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए प्रयागराज महाकुंभ में ठहरने, भोजन की साय सरकार ने की निःशुल्क व्यवस्था।

rktvnews

भोजपुर : राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज थवरैय्या एसडीपीओ व थानाध्यक्ष से मिले! शाहपुर थाना परिसर मे हुई बातचीत।

rktvnews

पटना:7वें इंटर स्कूल एंड क्लब ताइक्वांडो चैपिंयनशिप 2024 में गोल्ड मेडल से सम्मानित हुये आदित्य प्रकाश।

rktvnews

Leave a Comment