RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार चुनाव 2025: मतदान पूर्व और मतदान दिवस पर मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति द्वारा प्रिंट विज्ञापनों का पूर्व-प्रमाणन।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 21 अक्टूबर।निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा के चुनाव और 8 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों की तारिखों की घोषणा कर दी है। मतदान की तिथियां 6 नवंबर, 2025 (गुरुवार) और 11 नवंबर, 2025 (मंगलवार) निर्धारित की गई हैं।
निष्पक्ष प्रचार का वातावरण सुनिश्चित करने के लिए, कोई भी राजनीतिक दल, उम्मीदवार, संगठन या व्यक्ति मतदान के दिन और मतदान के एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में कोई विज्ञापन प्रकाशित नहीं करेगा, जब तक कि सामग्री राज्य/जिला स्तर पर मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) द्वारा पूर्व-प्रमाणित न हो।
बिहार के लिए प्रतिबंधित दिन 5 व 6 नवंबर, 2025 (चरण-I के लिए) और 10 व 11 नवंबर, 2025 (चरण-II के लिए) हैं।
प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों के लिए पूर्व-प्रमाणन चाहने वाले आवेदकों को विज्ञापन के प्रकाशन की प्रस्तावित तिथि से दो दिन पहले एमसीएमसी में आवेदन करना होगा।
समय पर पूर्व-प्रमाणन की सुविधा के लिए, राज्य/जिला स्तर पर एमसीएमसी को सक्रिय किया गया है ताकि ऐसे विज्ञापनों की जांच और पूर्व-प्रमाणन किया जा सके तथा यह सुनिश्चित किया जा सके कि निर्णय शीघ्रता से लिए जाएं।

Related posts

झारखंड:रांची चौपाल पर एफआईआर दर्ज करने के लिए गोंदा और रातू थाना में आवेदन।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में आयोजित जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व सांसद भाजपा नेत्री मीना सिंह ने किया राष्ट्रीय महामंत्री नागेन्द्र तिवारी स्वागत।

rktvnews

मनोहर लाल ने विद्युत मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के मुख्यालय का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment