RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

रांची की जनता ने मुझे दिया अपार प्यार : यशस्विनी सहाय

यशस्विनी सहाय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव में समर्थन के लिए रांची की जनता का जताया आभार।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)09 जून। रांची लोकसभा की सांसद प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने रांची की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि काफी कम समय में जनता ने मुझे जो अपार स्नेह और प्यार दिया उसके लिए मैं उनकी आभारी हूं और विश्वास दिलाती हूं कि यहां की जनता के साथ मैं सदैव खड़ी रहूंगी।
उक्त विचार यशस्विनी सहाय कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में व्यक्त कर रही थी। उन्होंने लोकसभा के निर्वाचित प्रतिनिधि संजय सेठ को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने उन्हें दोबारा मौका दिया है। उम्मीद है जनता के मुद्दों पर वह खरे उतरेंगे। सुश्री सहाय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, श्रीमती सोनिया गांधी सहित इंडिया गठबंधन दल के तमाम सहयोगियों को भी धन्यवाद दिया। सुश्री सहाय ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश, जिला, प्रखंड स्तर के सभी कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता सहित मीडिया के साथीगण धन्यवाद के पात्र हैं, जिन्होंने चुनाव में भरपूर साथ दिया और समय-समय पर मार्गदर्शन करते रहे। हमारे पास सिर्फ 25 दिनों का समय था और इतने कम समय में जितना कर पायी किया। काफी लोगों तक मैं नहीं पहुंच पाई जिसका मुझे अफसोस है लेकिन जहाँ मैं नहीं पहुंच सकी वहां जरूर जाऊंगी। रांची सहित राज्य के अन्य क्षेत्रों में महिला अधिकार और बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही थी और सामाजिक रूप से लोगों से जुड़ी रहती थी। यह चुनाव व्यक्तिगत रूप से मेरा पहला राजनीतिक अनुभव था, आगे भी मैं इन कार्यों से जुड़ी रहूंगी। इसके अलावा पलायन की समस्या से जूझ रहे लोगों की समस्या के समाधान हेतु प्रयासरत रहूंगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव में जो मुद्दे हमने उठाए थे वह जारी रहेंगे। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस था जो रांची के लिए जरूरी है। यहां का आदिवासी समाज प्रकृति पूजक है और हमारे जीवन रक्षा का आधार भी है। हमें इसके बारे में गंभीरता पूर्वक सोचना चाहिए। मैं इस विषय पर भी कार्य करूंगी।
रांची इंडस्ट्रियल हब के रूप में कैसे अपनी पहचान बनाये इस बारे में भी मेरा ध्यान केंद्रित रहेगा कि इसमें मैं क्या भूमिका निभा सकती हूं। मुझे रांची की जनता से जो प्यार मिला है उसे आगे लेकर जाना है।
संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, प्रवक्ता सोनाल शांति, कमल ठाकुर उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:रक्तदान शिविर में बोली मेयर इंदु देवी रक्तदान पीड़ित मानवता की सच्ची सेवा।

rktvnews

गढ़वा: पलामू सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

कहानिका हिंदी पत्रिका का विश्व हिन्दी दिवस पर कवि सम्मेलन संपन्न।

rktvnews

कॉर्पोरेटपरस्त बजट : बताता कम, छुपाता ज्यादा

rktvnews

भारतीय नौसेना के लिए इलेक्ट्रिक प्रणोदन प्रणालियों के डिजाइन एवं विकास पर सहयोग के लिए ब्रिटेन के साथ आशय पत्र पर हस्ताक्षर।

rktvnews

गुरु बक्शी विकास ने भोजपुर सहित देश का बढ़ाया मान,पटना में अंतरराष्ट्रीय महा गंगा आरती में 501 महिलाओं द्वारा महाआरती के वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज का किया है निर्देशन।

rktvnews

Leave a Comment