RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)21 अक्टूबर।उपायुक्त कीर्तिश्री ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों की समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखा।
उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक समाहरणालय में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस दौरान आमजन अपनी समस्याएँ सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।

Related posts

तमिलनाडु में आये प्रलयकारी बाढ़ पीड़ितों के लिए भाकपा-माले ने आरा में अभियान चला किया राहत कोष इकट्ठा।

rktvnews

भोजपुर:जिले के दिवंगत सामाजिक एवं राजनीतिक नेताओं के परिजनों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद।

rktvnews

भोजपुर:चौराई मुसहर टोली में डॉ अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान का किया गया आयोजन।

rktvnews

देवघर:मेला क्षेत्र में डेकोरेटिव, डिजाइनर लाइट्स रंग-बिरंगे स्पाईरल व आकर्षक तोरण द्वार भव्यता का प्रतीक।

rktvnews

अपना दल (एस) इंदौर कार्यालय में बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

राजस्थान:अमेरिका के उपराष्ट्रपति को भावभीनी विदाई।

rktvnews

Leave a Comment