RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा रोटी बैंक पाठशाला में बच्चों के साथ मनाया गया दीपोत्सव।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अक्टूबर।आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आज दीपावली की पूर्व संध्या पर आरा रोटी बैंक पाठशाला में दीपोत्सव पाठशाला के बच्चों के साथ मनाया गया। संस्था के सचिव कमलेश तिवारी के नेतृत्व में ये कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें रोटी बैंक परिवार के सदस्यों के सहयोग से पाठशाला के बच्चों के बीच दीपावली से संबंधित समान का जैसे लावा, मूरी, लड्डू,बुनिया, हाथी घोड़ा मिठाई, छुर छुरी, पटाखों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के सचिव कमलेश तिवारी,अध्यक्ष कुमार रोहित, पंकज प्रभाकर,अमित पाण्डे, अभिषेक चौरसिया, अंशु ने बच्चों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर के किया। उन्होंने ने बच्चों को दीपावली के बारे में बच्चों को बताया।
संस्था के उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि हम अपने पाठशाला में पढ़ रहे बच्चों को शिक्षा सह भोजन प्रदान करने के साथ ही बच्चों के साथ प्रत्येक त्योहार और पर्व में खुशियों का वितरण करते हैं। इस मुहिम को सफल बनाने में सतीश सिंह, क्षितिज भूषण, निकेश पाण्डेय, राजकुमार केशरी, कुमार मोहित, नितिन नवीन,रवि सहाय और पाठशाला के बच्चे भोला, दुर्गेश, सन्नी,सोनू, अर्जुन, दीपक, कृष आदि उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रपति ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:उप विकास आयुक्त ने की प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग के नोडल पदाधिकारी सहित कोषांग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक।

rktvnews

बिहार:भारत रत्न की घोषणा पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की प्रसन्नता।

rktvnews

भोजपुर : पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोपाल:केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मुलाकात

rktvnews

छत्तीसगढ : राज्यपाल रमेन डेका ने विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) एमबी ओझा के निधन पर व्यक्त किया गहरा दुःख।

rktvnews

Leave a Comment