RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:810 पुलिस कार्मिकों ने शुक्रवार को फेसिलिटेशन सेंटर में डाले वोट।

RKTV NEWS/ हनुमानगढ़(राजस्थान)06अप्रैल। लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान आवश्यक सेवाओं पर नियोजित अनुपस्थित मतदाता स्थापित किए गए पोस्टल वोटिंग सेंटर (पीवीसी) पर 12, 13 और 15 अप्रैल को डाक मतपत्र द्वारा मतदान कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री काना राम ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आवश्यक सेवाओं पर नियोजित अनुपस्थित मतदाताओं (एवीइएस) के लिए विधानसभावार 5 पोस्टल वोटिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस कार्मिकों द्वारा डाक मतपत्र से मतदान के लिए बनाए गए नोहर और हनुमानगढ़ के फेसिलिटेशन सेंटर का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एफएसटी और एसएसटी के रिकार्ड को भी जांचा। जिले में 5 अप्रैल से शुरू हुई होम वोटिंग का जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान करवाने वाली टीम के साथ निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि जिले के पुलिस में सेवा दे रहे 1797 कर्मचारी डाक मतपत्र से 5 और 6 अप्रैल को नोहर और हनुमानगढ़ में बने फेसिलिटेशन सेंटर में मतदान करेंगे। पहले दिन शुक्रवार को नोहर और हनुमानगढ़ के फेसिलिटेशन सेंटर पर 810 पुलिस कार्मिकों ने वोट डाले। शनिवार को हनुमानगढ़ फेसिलिटेशन पर वोटिंग होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में निर्वाचन कार्य में नियोजित कार्मिकों द्वारा डाक मत से फेसिलिटेशन सेंटर पर मतदान किया जाएगा। निर्वाचन कार्य में नियोजित कार्मिक 7 अप्रैल से 13 अप्रैल और 17 और 18 अप्रैल को फेसिलिटेशन सेंटर पर वोट डालेंगे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 07 दिसंबर 25

rktvnews

रामदास राही श्रद्धांजलि भाग- 2:रामदास राही की साहित्यिक यात्रा।

rktvnews

एनडीआरएफ कमांडेंट ने बाढ़ आपदा से बचाव हेतु आपदा मित्रों को दी जानकारियां।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:वीकेएसयू पदाधिकारियो के गलत कार्य शैली से कर्मचारी फटेहाल:प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन

rktvnews

कॉरपोरेट सरकार में निशाने पर आदिवासी।

rktvnews

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को सट्टेबाजी और जुए से जुड़े विदेशी ऑनलाइन प्लेटफार्म का समर्थन करने के प्रति सचेत किया है।

rktvnews

Leave a Comment