
आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अक्टूबर।भारत सरकार के शिक्षा मंत्री और बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान के भोजपुर आगमन पर फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत से लेकर विधानसभावार उम्मीदवारों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक पूरी होने तक पूरी ताकत के साथ भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के प्रतिनिधि डॉ. सुरेन्द्र सागर लगे रहे।आरा के होटल पार्क ब्यू में आयोजित बैठक में पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री का गर्मजोशी के साथ धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद और पुष्प मालाओं के साथ जमकर स्वागत हुआ। इस दौरान समय समय पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और शाहाबाद एवं मगध क्षेत्र के चुनाव प्रभारी ऋतुराज सिन्हा ने उन्हें मार्गदर्शन भी दिया और बेहतर व्यवस्था बनाये रखने को लेकर समन्वय भी कायम रखा।
