RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, बक्सर द्वारा माइक्रो ऑब्ज़र्वर प्रशिक्षण का निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)19 अक्टूबर।आगामी बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 की तैयारियों के क्रम में आज एम.पी. हाई स्कूल, बक्सर में आयोजित माइक्रो ऑब्ज़र्वर प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, बक्सर द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली तथा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों से उनके दायित्वों एवं निर्वाचन संबंधी तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने माइक्रो ऑब्ज़र्वरों को निर्वाचन के दौरान निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, सतर्कता एवं निष्पक्षता से निर्वहन करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि माइक्रो ऑब्ज़र्वर निर्वाचन प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं, जिनकी सक्रियता से मतदान केंद्रों पर पारदर्शिता और शुचिता बनी रहती है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को मतदान दिवस के दौरान संभावित संवेदनशील परिस्थितियों से निपटने, रिपोर्टिंग व्यवस्था को दुरुस्त रखने एवं किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना तत्काल निरीक्षक (Observer) और निर्वाचन नियंत्रण कक्ष (Control Room) को देने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन नोडल पदाधिकारी (प्रशिक्षण प्रकोष्ठ) एवं मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया गया, जिसमें माइक्रो ऑब्ज़र्वरों को ईवीएम एवं वीवीपैट के संचालन, रिपोर्टिंग प्रक्रिया, आचार संहिता पालन, मतदान केंद्र की निगरानी तथा निर्वाचन दिवस की संपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रत्येक प्रशिक्षु को निर्वाचन कार्य को एक राष्ट्रीय उत्तरदायित्व के रूप में लेना चाहिए, ताकि बक्सर जिले में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण), मास्टर ट्रेनर्स, निर्वाचन शाखा के पदाधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी माइक्रो ऑब्ज़र्वर उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने नवचयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

rktvnews

पिछली शताब्दी के महापुरुष महात्मा गांधी थे, नरेंद्र मोदी इस शताब्दी के युग पुरुष हैं- उपराष्ट्रपति

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल प्रार्थना सभा में हुए शामिल।

rktvnews

प्रशिक्षण के बाद हर प्रतिभागी का परीक्षा से होगा आकलन – सचिव, पंचायती राज विभाग

rktvnews

डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना पर भारत के जी20 टास्क फोर्स की रिपोर्ट जारी।

rktvnews

चतरा:अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment