RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

चतरा:अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई।

इटखोरी में विदेशी शराब की अवैध मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)05 दिसंबर।उपायुक्त चतरा रमेश घोलप के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज 05 दिसंबर को उत्पाद विभाग के द्वारा इटखोरी थाना के सहयोग से इटखोरी थाना अंतर्गत ब्रम्हा मोड़ के समीप छापामारी कर अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। इस मिनी फैक्ट्री का संचालन भोला दांगी के द्वारा अपने घर के सामने एक कंपाउंड में किया जा रहा था, जहां स्पिरिट में कैरेमल और एसेंस मिलाकर नकली शराब तैयार कर ब्रांडेड शराब की बोतलों में भर कर नकली लेबल और होलोग्राम लगाकर पैक करने का काम किया जाता था। मौके से अवैध शराब कारोबारी भोला दांगी अपने सहकर्मियों के साथ भागने में सफल रहा, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
जब्त सामाग्री का विवरण :
1. बोतलबंद विदेशी शराब = 164.250 लीटर
2. तैयार रंगीन शराब = 40 लीटर
3. स्पिरिट = 630 लीटर
4. कैरेमल = 5 लीटर
5. Royal Stag Whisky, Imperial Blue Whisky, Sterling Reserve B7 Whisky, Royal Challange Whisky का ढक्कन, लेबल
6. होलोग्राम
7. विभिन्न ब्रांड का खाली बॉटल
8. स्पिरिट का खाली जार

मामले में संलिप्त आरोपीयों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया जा रहा है।
अधीक्षक उत्पाद, चतरा के द्वारा जानकारी दी गई कि उपायुक्त के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर यह छापामारी की गई है। अभियुक्त भोला दांगी आदतन अपराधी है उसके विरुद्ध पूर्व में भी अभियोग दर्ज किया गया है। आगे भी अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध इसी प्रकार सघन छापामारी अभियान जारी रहेगा।

छापामारी दल

आशीष कुमार पांडेय, अवर निरीक्षक उत्पाद,अभिषेक आनंद, अवर निरीक्षक उत्पाद,इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में थाना की टीम,उत्पाद आरक्षी, गृहरक्षक बल, महिला गृह रक्षक।

Related posts

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

टैबोर ने सॉफ्टवेयर-डिफाइंड SDR प्लेटफॉर्म के साथ एंटी-ड्रोन टेस्टिंग को नया रूप दिया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने ग्राम सचिवों के साथ बैठक कर दिए निर्देश, लापरवाही पर कारवाई की चेतावनी।

rktvnews

मंगलवार से होगा अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का आगाज,जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ!जिले के 2 लाख 52 हजार 530 परिवार होंगे लाभान्वित।

rktvnews

बक्सर:डीएम द्वारा निर्माणाधीन जिला आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा-सह-प्रशिक्षण केंद्र एवं क्षमता भवन का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

आत्मनिर्भर गांवों से ही आत्मनिर्भर भारत बनेगा : श्री जी.के. रेड्डी

rktvnews

Leave a Comment