RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: समाहरणालय परिसर में स्वीप कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अक्टूबर।भोजपुर समाहरणालय परिसर में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के तहत आज दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देना एवं लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करना था।
सभी प्रेक्षकों ने दीप प्रज्वलन कर दीपावली की शुभकामनाएँ दीं तथा नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। रंगोली के माध्यम से सुंदर ढंग से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया, जिससे उपस्थित लोगों में मतदान के प्रति उत्साह और जागरूकता का वातावरण बना।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक भोजपुर, उप विकास आयुक्त भोजपुर एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:छात्र शक्ति के जिला अध्यक्ष बने सौरभ पांडेय।

rktvnews

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘विविधता का अमृत महोत्सव’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह दुगोला कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

सारण जिला के 277 पैक्सों के अध्यक्ष एवं प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों का चुनाव नवंबर-दिसंबर में 5 चरणों में संभावित।

rktvnews

रायपुर:राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

इस वर्ष का पितृपक्ष मेला होगा ऐतिहासिक! पानी पीने के लिए मिलेगा गंगाजल।

rktvnews

Leave a Comment