RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उप-राष्ट्रपति का दीपावली की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश।

RKTV NEWS/नई दिल्ली19 अक्टूबर।भारत के उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने दीपावली के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि दीपावली बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का उत्सव है। उन्होंने कहा कि दीपावली वह समय है जब दान, करुणा और समावेशिता के मूल्य, जो हमारी सभ्यतागत परंपराओं में गहराई से समाए हुए हैं, और भी स्पष्ट रूप से प्रकट होते हैं जब हम ज़रूरतमंदों और वंचित वर्गों के प्रति अपना सहयोग और समर्थन साझा करते हैं।
उन्होंने कहा कि दीपावली मनाते हुए, हमें नकारात्मकता और अधर्म को त्याग कर सकारात्मकता और धर्म को — न केवल अपने व्यक्तिगत कल्याण के लिए, बल्कि राष्ट्र की समग्र प्रगति के लिए भी – अपनाना चाहिए।
सी. पी. राधाकृष्णन ने उम्मीद जताते हुए कहा कि जिस प्रकार इस त्यौहार पर हर घर में सामूहिक रूप से जलाए गए दीये रात के आसमान को रोशन करते हैं, उसी प्रकार हमारी लगन और प्रतिबद्धता भारत के सामूहिक विकास में सहायक हो।
उन्होंने माता लक्ष्मी से प्रार्थना करते हुए कहा कि वह सभी पर शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद बरसाएं।

उप-राष्ट्रपति का पूर्ण संदेश

दीपावली के शुभ अवसर पर, मैं देश-विदेश में रहनेवाले सभी भारतीयों और भारत के मित्रों को हार्दिकबधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
दीपावली बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का उत्सव है। दीपावली के अवसर पर उदारता, दान और समावेशिता के मूल्य – जो हमारी सभ्यतागत परंपराओं में गहराई से समाए हुए हैं – और भी स्पष्ट रूप से प्रकट होते हैं जब हम ज़रूरतमंदों और वंचित वर्गों के प्रति अपना सहयोग और समर्थन साझा करते हैं।
इस वर्ष, जब हम दीपावली मना रहे हैं, आइए हम सभी नकारात्मकता और अधर्म को त्याग दें तथा सकारात्मकता और धर्म को अपनाएं – न केवल अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए, बल्कि राष्ट्र की समग्र प्रगति के लिए भी।
जिस प्रकार इस त्यौहार पर हर घर में सामूहिक रूप से जलाए गए दीये रात के आसमान को रोशन करते हैं, उसी प्रकार हमारी लगन और प्रतिबद्धता भारत के सामूहिक विकास में सहायक हो।
मैं देवी लक्ष्मी से प्रार्थना करता हूँ कि हम सभी पर शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद बरसाएँ।

शुभ दीपावली!

Related posts

श्रीमद्भागवत लौकिक और अलौकिक पक्षों की प्राप्ति का सुन्दर राजमार्ग है : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

बिहार:माँझी दलित हितैषी नहीं केवल दिखावा : राजेश निराला

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई दी।

rktvnews

अभियंत्रण प्रमंडल बक्सर द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तुर्की के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर रेसेप तईप एर्दोगन को बधाई दी

rktvnews

भोजपुर: सड़क दुर्घटना में मृत फोटोग्राफर के परिजन से मिले एसोसिएशन के अधिकारी,प्रदान की सहयोग राशि।

rktvnews

Leave a Comment