RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सामान्य प्रेक्षकों ने किया ईवीएम संग्रहण एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अक्टूबर।आज सभी सामान्य प्रेक्षकों द्वारा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी के मद्देनज़र भोजपुर स्थित बाज़ार समिति परिसर में बनाए गए ईवीएम संग्रहण एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकों ने तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर पूरी कर ली जाए ताकि निर्वाचन कार्य सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा, परिवहन व्यवस्था, विद्युत एवं संचार व्यवस्था सहित सभी प्रबंध समय पर पूर्ण हों, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, नोडल पदाधिकारी व्रजगृह कोषांग, एसडीएम आरा सदर, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, डीएसपी ट्रैफिक तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री ने पटना जिले में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 1159 करोड़ 84 लाख रु. लागत की कुल 17 योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ एवं लोकार्पण किया।

rktvnews

पंडित दीन दयाल मातृ- पितृ तीर्थाटन योजना” के 32 वरिष्ठ नागरिकों को बद्रीनाथ धाम के निःशुल्क दर्शन हेतु तीर्थ यात्रियों के वाहन को जिलाधिकारी रीना जोशी ने किया रवाना।

rktvnews

54वें आईएफएफआई गोवा में ‘वित्त जुटाना- रचनात्मक दृष्टिकोण को जीवन में लाना’ पर संवाद सत्र का आयोजन किया गया

rktvnews

संजय श्रीवास्तव, अवर सचिव एवं नितिन कुमार, मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, झारखंड राँची का गढ़वा आगमन।

rktvnews

भोजपुर: राशन कार्ड बनाने हेतू कैंप आयोजित।

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित बैठक सम्पन्न, कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment