RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:शुभम स्वीट्स पर खाध सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही।

जनपद बागपत से खोआ के 05 विधिक नमूने जांच हेतु संग्रहीत।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)19 अक्टूबर।आयुक्त , खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी अस्मिता लाल, बागपत के आदेशों के अनुपालन में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज पर्व के दृष्टिगत आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 18.10.2025 को सहायक आयुक्त (खाद्य)-II डी.पी. सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही की गई।
अभिसूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा फाइन आइस फैक्ट्री, दिल्ली रोड, बागपत पर छापामार कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान दिनांक 17 एवं 18 अक्टूबर को बरामद खाद्य पदार्थ खोआ की मात्रा लगभग 8200 किलोग्राम पाई गई।
खाद्य कारोबारकर्ता बबलू कुमार पुत्र शिवचरण, निवासी ग्राम काठा, तहसील खेकड़ा, जनपद बागपत से खोआ के 05 विधिक नमूने जांच हेतु संग्रहीत किए गए हैं। जिलाधिकारी महोदय की विशेष अनुमति से ये नमूने राजकीय प्रयोगशाला, मेरठ भेजे गए हैं।
शेष बरामद खोआ को विभाग द्वारा जब्त कर सुरक्षित रखा गया है तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक उक्त खाद्य पदार्थ की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II डी.पी. सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण यज्ञदत्त आर्य एवं निधि रानी उपस्थित रहीं।

Related posts

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन -2023 : रायपुर जिले में 468 लीटर शराब और 10 दोपहिया वाहन जब्त।

rktvnews

वैशाली:डीएम के निर्देश पर सघन कार्रवाई, 582.840 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने बाल स्वास्थ्य पर 30वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी की मेज़बानी की।

rktvnews

राष्ट्रपति भवन में आयोजित दो-दिवसीय विजिटर्स कॉन्फ्रेंस संपन्न।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में पांचवें लेखापरीक्षा दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 31 अगस्त 24

rktvnews

Leave a Comment