RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बगोदर थाना परिसर के पास सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)17 अक्टूबर। जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज बगोदर थाना परिसर के पास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार एवं बगोदर थाना प्रभारी के द्वारा वाहन जाँच अभियान चलाया गया। जिसमें ब्लैक स्पॉट, प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी-हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहनो पर ऑनस्पॉट नियमानुकूल कार्रवाई की गई एवं साथ ही सभी को जागरूक भी की गई कि ध्वनि प्रदूषण से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारी हो सकती है। इस दौरान हेलमेट, सीटबेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गई। जांच के दौरान 40 से अधिक बिना हेलमेट और 05 बिना सीटबेल्ट के ड्राइविंग करते हुए वाहन चालकों और दो बड़े वाहनों से लगभग 80,000 हजार जुर्माना वसूला गया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार ने आमजनों को जागरूक करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। ऐसे में अपने परिवार के साथ दूसरों की सुरक्षा को लेकर सड़क सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन करें। सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में यातायात नियमों का पालन करने, सीटबेल्ट/हेलमेट पहनने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने और पैदल चलने वालों की भी सुरक्षा का ध्यान रखें।

Related posts

बक्सर:30 बिहार बटालियन एन.सी.सी बक्सर, के प्रांगण में 80 वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और सैन्य अनुशासन के साथ मनाया गया।

rktvnews

बिहार:सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) की बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने चलाया सदस्यता अभियान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 सितंबर 25

rktvnews

बिहार जाति आधारित गणना के तहत शेष कार्यों को अविलंब कराएं पूर्ण : जिलाधिकारी,बेतिया

rktvnews

Leave a Comment