RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री 3 जून को गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

RKTV NEWS/02 जून।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 जून को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मडगांव रेलवे स्टेशन से गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के विज़न को साकार करने की दिशा में, अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई – गोवा मार्ग में रेल-संपर्क में सुधार करेगी और क्षेत्र के लोगों को तेज गति और आराम से यात्रा करने का अवसर प्रदान करेगी। यह देश में चलने वाली 19वीं वंदे भारत ट्रेन होगी।
ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी। यह ट्रेन इस यात्रा को लगभग साढ़े सात घंटे में पूरा करेगी, जिससे वर्तमान में इन दोनों स्थानों के बीच चलने वाली सबसे तेज ट्रेन की तुलना में, यात्रा-अवधि में लगभग एक घंटे के समय की बचत करने में मदद मिलेगी।
विश्व स्तर की सुविधाओं और कवच तकनीक समेत उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस स्वदेश में निर्मित इस ट्रेन से दोनों राज्यों में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related posts

भोजपुर:नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने हेतु भाजपा द्वारा प्रेस वार्ता।

rktvnews

देवघर:जिले के मोहनपुर प्रखंड के पोस्तवारी पंचायत में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत “सेवा का अधिकार सप्ताह” कार्यक्रम में शामिल हुए उपायुक्त।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने भागलपुर जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

भोजपुर:आम जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह विफल है “बजट” : राजद प्रवक्ता आलोक रंजन

rktvnews

अहमदाबाद में अपतटीय सुरक्षा समन्वय समिति की 135वीं बैठक का आयोजन; पूरे देश में अपतटीय सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया।

rktvnews

सारण:डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शनिवार से एक एक कर सभी महादलित टोलों में होगा विशेष विकास शिविर का अयोजन।

rktvnews

Leave a Comment