RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने हेतु भाजपा द्वारा प्रेस वार्ता।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल भारतीय महिलाओं के लिए ही नही,बल्कि पूरे भारत के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है: पूनम सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अप्रैल।सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मौलाबाग आरा स्थित बड़हरा विधायक के आवास पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को सशक्त एवं उसे पूरे देश मे लागू करने हेतु आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया पैनललिस्ट पुनम सिंह ने कही कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 सितंबर 2023 में पारित एक संबैधानिक संशोधन जो लोकसभा, राज्य विधानसभाओं मे महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटों का आरक्षण सुनिश्चित करता है।यह केवल महिलाओं के लिए ही नही,बल्कि पूरे भारत के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। आज जरूरत है कि इसे प्रत्येक जगह लागू किया जाएँ।
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए बहुत कदम उठाया गया है,जिससे आज महिलाएँ आत्मनिर्भर बन रही है।आज 72% पीएमवाई जी के तहत घर महिलाओं के नाम है।43% स्टेम ग्रेजुएटमहिलाएं है।मुद्रा योजना के तहत 70% महिलाओं को ऋण उपलब्ध हुआ है।स्टैंड-अप इंडिया के 84% महिलाएं लाभार्थ हुई है।उज्जवला योजना के तहत 10 करोड़ एलपीजी कनेक्शन, जल जीवन मिशन के तहत 14.45 करोड़ घरो मे पानी एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले मे शौच से मुक्ति प्राप्त हुआ है।
पुनम सिंह ने कहा कि भारतीय राजनीति मे महिलाओं का सशक्तिकरण का प्रभाव है कि लोकसभा मे महिलाओं की संख्या मे वृद्धि हुई है।इसके साथ साथ पंचायतों में 46 %महिलाओं का प्रतिनिधित्व है।पहले मुखिया पति पंचायत चलाते थे,लेकिन आज स्वयं महिला मुखिया पंचायत चला रही है और उचित निर्णय ले रही है।आज भारत के हर चुनाव मे महिलाएं बड़ी संख्या मे मतदान केंद्रों पर लाईन मे खड़ी दिखती है और वोट डालती है। आज महत्वपूर्ण बदलाव दिखता है कि अब महिलाएं लोकतंत्र के किनारे नहीं,बल्कि उसके केन्द्र में है।
उन्होने कहा कि इसके बावजूद भी हम जब संसद और विधानसभाओं को देखते है तो वहीं महिलाओं की संख्या अभी भी कम है।प्रगति तो कुछ हुआ है,लेकिन अभी आदर्श स्थिति से दूर है। देश की आधी आबादी को 33%भागिदारी की जरूरत है,जो इस विधेयक का उदेश्य है।
प्रेस वार्ता मे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार मे महिलाओं को बहुत लाभ प्राप्त हुआ है।आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों के समान आगे बढ रही है।आज विकास का मूल धुरी महिलाएं है।
वही महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषुमलता कुशवाहा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कही कि मे भी बहुत समय से दांवा पंचायत के मुखिया के रूप मे लगातार पंचायत के विकास का काम कर रही हूँ।मुझे सरकार एवं संस्थानो द्वारा अच्छे काम के लिए पुरस्कार भी मिला है।आज जरूरत है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को राजनैतिक भागीदारी मिले।
प्रेस वार्ता मे जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत पांडेय,महिला मोर्चा जिला महामंत्री मुखिया शालिनी सिंह,संध्या सिंह,सुगंधा देवी सहित अन्य थे।

Related posts

भोजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई जारी।

rktvnews

“सीमा पार क़ैद एक सिपाही: गर्भवती पत्नी की पुकार और हमारी चुप्पी”।

rktvnews

राजस्थान की महान आतिथ्य परंपराओं के साथ हो मेहमानों का स्वागत – मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर: डॉ भीम राव अम्बेडकर पुस्तकालय में बाबासाहेब की जयंती हर्षोल्लास आयोजित।

rktvnews

नारनौल:सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:संभावना स्कूल में चार दिवसीय राखी मेकिंग कार्यशाला का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment