RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आम जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह विफल है “बजट” : राजद प्रवक्ता आलोक रंजन

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 फरवरी।बजट को लेकर राजद के भोजपुर जिला प्रवक्ता आलोक रंजन ने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल रहा है। मौजूदा सरकार की प्राथमिकताओं में किसान, मजदूर, युवा, छात्र, महिलाएं और मध्यम वर्ग नहीं, बल्कि चुनिंदा कॉरपोरेट घराने हैं। बजट में किसानों की आय दोगुनी करने, फसल लागत घटाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी देने पर कोई ठोस पहल नहीं की गई। सिंचाई, भंडारण, कृषि प्रसंस्करण और ग्रामीण रोजगार सृजन जैसे मुद्दों पर बजट मौन है।बिहार को फिर झुनझुना मिला। विशेष राज्य का दर्जा या पैकेज का कोई जिक्र नहीं है।

Related posts

रेडक्रॉस ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन आवश्यक:प्रांतीय रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर बी बी सिन्हा

rktvnews

राजस्थान : शासन सचिवालय में 78वां स्वाधीनता समारोह।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार : जेल भेजने की धमकी देकर प्रधानमंत्री संविधान की धज्जियाॅ उड़ा रहे : तेजस्वी यादव 

rktvnews

भोजपुर:करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, सड़क जाम कर ग्रामीणों का हंगामा।

rktvnews

12 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment