RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में विभिन्न विभागों की विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)06 अक्टूबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने आज पटना में विभिन्न विभागों की विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 4982 करोड़ रुपए की लागत से बाढ़ एवं सिंचाई प्रक्षेत्र की 14 योजनाओं का शिलान्यास, भवन निर्माण विभाग की 67 योजनाओं का शिलान्यास (950.15 करोड़ रुपए) एवं 49 योजनाओं का उद्घाटन (404.82 करोड़ रुपए), ऊर्जा विभाग की 264 योजनाओं का उद्घाटन/लोकार्पण/शिलान्यास/कार्यारंभ (5847.66 करोड़ रुपए) तथा पथ निर्माण विभाग की 15 योजनाओं का शिलान्यास (1083 करोड़ रुपए) किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से राज्य में सड़कों, पुलों एवं यातायात अवसंरचना का विस्तार होगा, जिससे आवागमन और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं समयबद्ध होगा। ऊर्जा क्षेत्र में सुधार से विद्युत आपूर्ति की स्थिति सुदृढ़ होगी। जल संसाधन विभाग की योजनाओं से बाढ़ प्रबंधन एवं सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, वहीं भवन निर्माण विभाग की योजनाओं से शैक्षणिक, पशु स्वास्थ्य, कला एवं खेल संबंधी तथा प्रशासनिक संरचनाओं का विकास होगा, जिससे आमजन को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Related posts

भोजपुर:जार्ज फर्नांडिस की पांचवी पुण्यतिथि पर गांव गरीब चेतना मंच द्वारा श्रद्धांजलि की गई अर्पित।

rktvnews

भोजपुर : सावन के अंतिम व पांचवें सोमवारी पर शिवालयों में उमङा हुजूम ! सोमवारी पूर्णिमा का विशेष संयोग।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर सीधी और गुना एसपी को हटाने के दिये निर्देश।

rktvnews

थोड़ी कोशिश कीजिए साहब…..मिल जायेगा पता:अमरदीप

rktvnews

नेपाल के प्रधानमंत्री ने नेपाल में अरुण-3 जलविद्युत परियोजना की हेड रेस टनल का उद्घाटन किया।

rktvnews

बिहार: गोपालगंज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment