RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:आंबेडकर दलित आदिवासी अधिकार संवाद” कार्यक्रम में शामिल होने पटना निकले राजद नेता रामबाबू सिंह।

बड़हरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 अक्टूबर।बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से रविवार को हजारों की संख्या में राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता पटना में आयोजित “आंबेडकर दलित आदिवासी अधिकार संवाद” कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व राजद के युवा नेता रामबाबू सिंह ने किया।कार्यकर्ता सकड़ी चौक के पास एकत्रित हुए, जहां से रोड मार्च निकाला गया। इसके बाद गाड़ियों के काफिले के साथ सभी पटना के लिए रवाना हुए।
इन्होंने कहा की“पिछड़ों और वंचितों की आवाज बुलंद करने के लिए आज बिहार में एक ही विकल्प है तेजस्वी यादव। हम भोजपुर से पटना जा रहे हैं ताकि उनके नेतृत्व को और मजबूती मिल सके।
वहीं अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने कहा की तेजस्वी यादव लगातार दलित, आदिवासी, पिछड़े और वंचित समाज की आवाज बनकर संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में बड़हरा से रामबाबू सिंह के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं का पटना पहुंचना इस बात का संकेत है कि बिहार का युवा अब सामाजिक न्याय की नई लड़ाई के लिए तैयार है।इस मौके पर राजद के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts

कर्मयोगी भारत के निदेशक मंडल की 12वीं बैठक का आयोजन मुंबई में किया गया।

rktvnews

बक्सर: मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में की गई विभागीय समीक्षा।

rktvnews

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किया जाना लोकतंत्र पर सर्जिकल स्ट्राइक: माले

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:पिरौटा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ भंडारे के साथ सम्पन्न।

rktvnews

चतरा:अंबेडकर जयंती के अवसर पर डीसी एवं एसपी ने बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment