RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पशुपालन प्रशिक्षण का हुआ समापन, कृषि व मुर्गी पालन के नए बैच जल्द : प्रेम कुमार

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अक्टूबर। शनिवार को पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), भोजपुर द्वारा आयोजित 31 दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में कुल 34 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।संस्थान के संकाय सदस्य देव कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक माह तक चला, जिसमें प्रतिभागियों को पशुपालन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान अतिथि संकाय रवि शंकर सिंह ने गाय पालन, उनके रख-रखाव, सामान्य रोग और देखभाल संबंधी विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की।
संस्थान के संकाय प्रेम कुमार ने बताया कि 04 अक्टूबर से 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता तथा 07 अक्टूबर से 31 दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।कार्यक्रम के समापन अवसर पर देव कुमार, प्रेम कुमार, रवि शंकर सिंह, कार्यालय सहायक आशीष प्रसाद एवं अन्य कार्यालय सदस्य उपस्थित थे।
संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के योग्य बनाकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुईं बगिया की मितानिन दीदी माधुरी पैकरा।

rktvnews

नारनौल:न्यायिक परिसर नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मार्च को।

rktvnews

आईआरईडीए ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल में पारदर्शिता में सुधार के लिए सीएसआर पोर्टल लॉन्च किया।

rktvnews

प्रसिद्ध दिव्यांग साहित्यकार सुरेश चन्द्र ‘सर्वहारा’ को काम आया आत्मविश्वास।

rktvnews

संसदों के कामकाज में एआई और सोशल मीडिया के प्रयोग पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 28वां सीएसपीओसी अगले साल भारत में आयोजित किया जाएगा: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने किया जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment