RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:स्वच्छता ही सेवा 2025 समापन दिवस पर सफाई मित्रों के कार्यों की की गई सराहना।

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा 2025 का समापन सफाई मित्र के सम्मान के साथ।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)02 अक्टूबर।महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आज नगर निगम देवघर की ओर से स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान का समापन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नगर निगम के सफाई मित्रों को उनके अमूल्य योगदान और निरंतर श्रम के लिए अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर विकाश एवं आवास विभाग के पत्र के आलोक में नगर आयुक्त के निर्देश पर किया गया, जिसमें सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सभी सफाई मित्रों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान गौरव कुमार ने सफाई मित्रों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल हो सकता है जब सफाई कर्मियों के साथ-साथ आम नागरिक भी इसमें सक्रिय सहयोग दें। *उन्होंने सफाई कर्मियों के समर्पण को सराहनीय बताते हुए कहा कि बीते 15 दिनों के स्वच्छता पखवाड़े में सभी ने कड़ी मेहनत कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में विशेष योगदान दिया है।
उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में शहर में , दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्वों का आयोजन होना है। ऐसे में सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नगर निगम पूरी तरह तैयार है। गौरव कुमार ने सफाई मित्रों को निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के समय सफाई व्यवस्था में विशेष सतर्कता और तेजी बरती जाए ताकि नगरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और सफाई मित्रों ने संकल्प लिया कि वे आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग देंगे। इस मौके पर नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने आस-पास साफ-सफाई का ध्यान रखें और त्योहारों में गंदगी फैलाने से बचें।
इस प्रकार, गांधी जयंती के दिन स्वच्छता ही सेवा 2025 का समापन सफाई मित्रों के सम्मान और स्वच्छ शहर के संकल्प के साथ किया गया।

Related posts

19 अप्रैल को सत्ता पक्ष का खाता भी नहीं खुलेगा : शिवानंद तिवारी

rktvnews

विश्व पर्यावरण दिवस पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव ने स्वदेशी वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली का उद्घाटन किया और एयर-प्रवाह एप लॉन्च किया।

rktvnews

भोपाल:दतिया पुलिस की बड़ी सफलता20-20 हजार रूपए के इनामी अंतरराज्यीय शातिर मूर्ति चोर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा में बीस सुत्री की कि गई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:80 वर्ष सीमा प्राप्ति पेंशनरों को वेतन वृद्धि का लाभ मिले : प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

भोजपुर: “आपका शहर आपकी बात” में जन समस्याओं से रूबरू हुई महापौर और नगर आयुक्त।

rktvnews

Leave a Comment