RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम: उपायुक्त ने खराब साइकिल वितरण पर त्वरित संज्ञान लेते हुए गठित की दो सदस्यीय जांच टीम, छात्राओं को उपलब्ध कराए गए नए साइकिल।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)26 सितंबर।जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा छात्राओं को साइकिल वितरण योजना के तहत दिए गए कुछ साइकिलों के खराब होने की शिकायत पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। इस संबंध में उपायुक्त के निर्देश पर जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, जमशेदपुर सदर सुमित प्रकाश की दो सदस्यीय जांच टीम ने जांच के क्रम में पाया कि 10 छात्राओं को ऐसे साइकिल मिले थे जो चलने योग्य स्थिति में नहीं थे।
प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद त्वरित रूप से टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल, कदमा के 10 छात्राओं के खराब साइकिल को बदलकर नए साइकिल उपलब्ध करा दिए गए। साथ ही, संबंधित संवेदक को कड़ी हिदायत दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो तथा खराब साइकिल को तत्काल स्टॉक से हटाया जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण साइकिल वितरण सुनिश्चित करना संबंधित संवेदक एवं विभागीय पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है, आगे इस तरह की लापरवाही पाये जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

सांसद सह केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने एनएचएआई प्रतिनिधियों संग कार्यों और प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

रायपुर : अब इस नल से पानी ही नहीं, होने लगी हैं खुशियों की बरसात।

rktvnews

रायपुर : प्रदेश में पहले चरण के लिए आज दूसरे दिन सात नामांकन पत्र दाखिल।

rktvnews

भोजपुर:ऑटो मे ट्रक ने मारी टक्कर! महिला व बच्चा समेत चार की मौत आधा दर्जन जख्मी! गुप्ता धाम से मुंडन करा कर लौट रहे थे वैशाली व पटना।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल श्री हरिचंदन को रथ यात्रा के लिए दिया गया आमंत्रण।

rktvnews

दस लाख लोगों को नौकरी देने के वादे पर भाजपा बिहार सरकार से जवाब मांगेगी:सी डी शर्मा

rktvnews

Leave a Comment