RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम: उपायुक्त ने खराब साइकिल वितरण पर त्वरित संज्ञान लेते हुए गठित की दो सदस्यीय जांच टीम, छात्राओं को उपलब्ध कराए गए नए साइकिल।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)26 सितंबर।जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा छात्राओं को साइकिल वितरण योजना के तहत दिए गए कुछ साइकिलों के खराब होने की शिकायत पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। इस संबंध में उपायुक्त के निर्देश पर जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, जमशेदपुर सदर सुमित प्रकाश की दो सदस्यीय जांच टीम ने जांच के क्रम में पाया कि 10 छात्राओं को ऐसे साइकिल मिले थे जो चलने योग्य स्थिति में नहीं थे।
प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद त्वरित रूप से टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल, कदमा के 10 छात्राओं के खराब साइकिल को बदलकर नए साइकिल उपलब्ध करा दिए गए। साथ ही, संबंधित संवेदक को कड़ी हिदायत दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो तथा खराब साइकिल को तत्काल स्टॉक से हटाया जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण साइकिल वितरण सुनिश्चित करना संबंधित संवेदक एवं विभागीय पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है, आगे इस तरह की लापरवाही पाये जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

भोजपुर:प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि का हुआ लोकार्पण,आरा कृषि विज्ञान केंद्र सुना गया भाषण।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा यम और नियम विषयक संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘संभव’ दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने में एक प्रमुख मील का पत्थर है: अपूर्व चंद्रा, सचिव, सूचना और प्रसारण मंत्रालय

rktvnews

भोजपुर:प्रेम लता श्रीवास्तव व बबलू श्रीवास्तव पार्षद प्रतिनिधि हुए सम्मानित।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में पर्यावरण संरक्षण का महासंकल्प: वृक्ष मित्रों के जनआंदोलन से हरित भारत का नया अध्याय।

rktvnews

भोजपुर :शारदीय खरीफ महाभियान-2026 के तहत जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment