RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड 10 के तिकोना पार्क में तथा वार्ड 16 ठाकुरद्वारा के मुख्य बाजार में “1 दिन, 1 घंटा, 1 साथ” श्रमदान।

RKTV NEWS/बागपत ( उत्तर प्रदेश)26 सितंबर।नगर विकास विभाग,उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त आदेश के क्रम में नगर पालिका परिषद बागपत के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना के पर्यवेक्षण में जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देश अनुसार स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को (17 सितंबर 2 अक्टूबर 2025) पालिका के वार्ड 10 के तिकोना पार्क में तथा वार्ड 16 ठाकुरद्वारा के मुख्य बाजार में *”1 दिन, 1 घंटा, 1 साथ” श्रमदान* कार्यक्रम माननीय जनप्रतिनिधियों, वार्डवासियों तथा पालिका की टीम के साथ स्वच्छता हेतु श्रमदान किया गया।
तत्पश्चात लोगों से अपील भी की गई कि अपने घरों से निकलने वाले कूड़े को गीला कूड़े एवं सूखा कूड़े में पृथक्करण (अलग-अलग) करके ही पालिका को उपलब्ध कराए।
प्रतिबंधित सिंगल यूज़ पॉलिथीन के उपयोग को न करने तथा उसके स्थान पर पर्यावरण हितैषी सामग्री जैसे – जूट बैग/कपड़े का बैग का उपयोग करने का भी संदेश दिया गया और लोगों को समझाया गया कि इस प्रकार के श्रमदान कार्यक्रम स्वच्छता के प्रति लोगों मे जागरूकता बढ़ाता है, सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करते हैं, जिससे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मदद मिलती है। इस कार्यक्रम में भविचंद सभासद वार्ड 10, मोहन चौहान सभासद वार्ड 16 तथा पालिका की टीम व आम जनमानस ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Related posts

स्व माथुर जी शहर के एक अविभावक की तरह थे : अशोक मानव

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय के ग्रंथालय में त्रिदिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा एवं कौशल विकास में द्विपक्षीय सहयोग को और सशक्त करने तथा आपसी संबंधों को विस्तार देने के लिए सिंगापुर में अपने समकक्ष से भेंट की

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जन्माष्टमी पर मीरा माधव मंदिर में सपत्नीक की पूजा – अर्चना ।

rktvnews

भोजपुर जिले के शाहपुर के सरना में जन संवाद कार्यक्रम मे जनता से रूबरू हुए डीएम व एसपी!लोगो में देखा गया उत्साह।

rktvnews

Leave a Comment