RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 दिसंबर। सोमवार को जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान समिति द्वारा 90 मामलों में 142 पीड़ितों को कुल ₹79,25,000/- (उनासी लाख पच्चीस हजार रुपये) की राशि के भुगतान का अनुमोदन किया गया।
नियम 15(1)(घ) के तहत हत्या के मामलों में 02 आश्रितों को परिचारी के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई, जिसे समिति द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इस अधिनियम के अंतर्गत अब तक कुल 08 आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। वर्तमान में कुल 73 आश्रितों को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान किया जा रहा है।
साथ ही वर्ष 2025 में अब तक कुल 560 पीड़ितों/आश्रितों को ₹5,34,60,450/- (पाँच करोड़ चौंतीस लाख साठ हजार चार सौ पचास रुपये) का मुआवजा भुगतान किया गया है।
बैठक में महेश पासवान, विधायक, अगिआँव (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र, उप विकास आयुक्त भोजपुर, सिविल सर्जन, समिति के सदस्य रामबाबू पासवान, भुनेश्वर पासवान, शैलेन्द्र कुमार, छठन राम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम, सड़क सुरक्षा मानकों के अनुपालन आदि को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: जिला जज ने आरा स्टेशन परिसर में किया निर्धनो व जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण।

rktvnews

बाबा साहेब अंबेडकर की यात्रा- जीवन, इतिहास और कार्य।

rktvnews

गढ़वा:12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा में जिला स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

प्रशांत किशोर ने गृह मंत्री अमित शाह पर किया बड़ा हमला, बोले – चुनाव से पहले हार के डर से अमित शाह ने दानापुर के जन सुराज उम्मीदवार अखिलेश साह को दिनभर साथ बैठाकर रखा और नामांकन नहीं करने दिया।

rktvnews

गिरिडीह: उपायुक्त के निर्देश पर जिले में मुफ़स्सिल थाना के पास चला सघन वाहन जाँच अभियान।

rktvnews

Leave a Comment