RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश और सिंगापुर, इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग-ग्रीन टेक्नोलॉजी और स्मार्ट सिटी सॉल्युशन्स के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सिंगापुर के काउंसल जनरल चियोंग मिंग फूंग ने की सौजन्य भेंट।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद )24 सितंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्लोबल स्किल पार्क जैसे प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश और सिंगापुर द्वारा क्षमता‍ निर्माण तथा युवा सशक्तिकरण के लिए किए गए संयुक्त प्रयासों का सफल उदाहरण है। सिंगापुर की तकनीक, शिक्षा-स्किल्स, विशेषज्ञता और मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता व संसाधन, परस्पर विकास, नवाचार और स्थिरता को प्रोत्साहित करने में सक्षम है। राज्य सरकार द्विपक्षीय परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हरसंभव नीति, सहयोग और निवेशकों को त्वरित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात सिंगापुर के काउंसल जनरल श्री चियोंग मिंग फूंग से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में चर्चा के दौरान कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश, सिंगापुर के साथ इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग, अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता, ग्रीन टेक्नोलॉजी, स्मार्ट सिटी सॉल्युशन्स, स्किल डेवलपमेंट सहित निवेश और शिक्षा के क्षेत्र में परस्पर सहयोग बढ़ाते हुए गतिविधियों का विस्तार करेगा।

Related posts

गढवा:उपायुक्त ने आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था की दृष्टिकोण से सभी संबंधित पदाधिकारियों संग बैठक कर दिया आवश्यक दिशा-निदेश।

rktvnews

दहेज मांगना, दहेज लेना समाज के लिए अभिशाप है : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं

rktvnews

दरभंगा: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का किया प्रदर्शन।

rktvnews

भोपाल:किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम आयोजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दुमका में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment