RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:औधोगिक श्रेत्र घोषणा का श्रेय लेने वाले को किसानों का श्राप भी लेना पडेगा : घनश्याम राय

राज्य सरकार को दी पुनर्विचार की सलाह,बंजर भूमि की उपलब्धता के दिए संकेत।

RKTV NEWS/तरारी ( भोजपुर)24 सितंबर। तरारी प्रखंड के पांच मौजा की जमीन पर राज्य सरकार द्वारा औधोगिक श्रेत्र घोषित होने पर जनसुराज पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अधिवक्ता घनश्याम राय स्थानीय विधायक विशाल प्रशांत पर सीधा हमलावर हो गये हैं । उन्होने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जो लोग औधोगिक क्षेत्र बनाने का श्रेय ले रहें हैं उन्हें किसानों का श्राप भी लेना पड सकता है । उन्होंने कहा कि तरारी प्रखंड के निर्भयडिहरा , पटखौली , बसौरी , रन्नी व बेलडिहरी गांव के लोगो के 249 एकड उपजाऊ जमीन पर औधोगिकरण की घोषणा की गई है जिस जमीन को सटे शिकरौल व कुरमुरी राजवाहा से सिचाई की सुविधा प्राप्त है और लगभग 70 मन प्रति विगहा के हिसाब से धान पैदा होती है । उन्होने राज्य सरकार को पुनविर्चार कर औधोगिकरण के लिए उपजाऊ भूमि की बजाए बंजर भूमि के चयन की सलाह दी है। इसके लिए उन्होनें सहार प्रखंड के बरूही व एकवारी पंचायत क्षेत्र मे बंजर भूमि की उपलब्धता का संकेत भी दिया है । जनसुराज नेता घनश्याम राय ने कहा कि औधोगिकरण से प्रभावित किसानों के उपर पहाड गिर पडा है और वे चिंतित हैं वहीं दूसरी तरफ विधायक जी औधोगिक श्रेत्र घोषित होने पर श्रेय मिनिस्टर बने हुए है।

Related posts

भोजपुर:माले ने निकाला साम्राज्यवाद विरोधी मार्च।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन ।

rktvnews

भोजपुर:भूमि अधिग्रहण संबंधी कानूनी जागरूकता को ले कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

05 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

एनएमडीसी स्टील पाइपलाइन परिवहन हेतु वेल्डेड स्टील पाइप हेतु हॉट रोल्ड स्टील के लिए बीआईएस लाइसेंस प्राप्त करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी।

rktvnews

नारनौल:एसडीएम डा जितेंद्र सिंह ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment