RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का शुभारंभ।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)17 सितंबर।आज 17 सितंबर 2025 को दुमका जिला अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का शुभारंभ समाहरणालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने की।
इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल-01 एवं 02 के साथ समाहरणालय परिसर में श्रमदान किया गया।
उप विकास आयुक्त ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 01 अक्टूबर 2025 तक जिलेभर में संचालित होगा। अभियान के क्रम में 25 सितंबर 2025 को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” विशेष राष्ट्रव्यापी स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा 02 अक्टूबर 2025 को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
अभियान के दौरान सभी विभागों—पंचायती राज, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, नगर विकास एवं आवास, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग—की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम पांच प्रमुख केंद्रित गतिविधियों पर आधारित होगा

1. कचरे के ढेर की साफ-सफाई

2. सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई

3. सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन

4. स्वच्छ हरित उत्सव का आयोजन

5. स्वच्छता हेतु विशेष जन-जागरूकता गतिविधियां

उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिले में ऐसे गांव और वार्ड चिन्हित किए जाएं जिन्हें स्वच्छता में आदर्श के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने सभी नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि जन भागीदारी से ही जिले को स्वच्छ बनाने में सफलता प्राप्त होगी।
इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल दुमका-01/02, सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला एवं प्रखंड समन्वयक, तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर के सफ़ल आयोजन हेतु तैयारी बैठक।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

जनगणना और आदिवासी पहचान का सवाल।

rktvnews

आजमगढ़:धारावाहिकों के जाने माने लेखक के पिता प्रेमचंद पांडेय की पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ पहुंचे।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:रामनवमी पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं नागरिक सुविधाओं हेतु सभी प्रशासनिक विभागों एवं आवश्यक सेवा प्रदाताओं के साथ उपायुक्त की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment