RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मा शासी निकाय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन की बैठक संपन्न

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)19 सितंबर। गुरुवार को समाहरणालय सभागार, दुमका में आत्मा शासी निकाय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, TRFA-Pulses, NMEO-Oilseeds की बैठक उपायुक्त-सह-अध्यक्ष आत्मा अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
उपायुक्त द्वारा बैठक में सभी प्रखंडों में दलहन एवं तिलहन की खेती स्ट्रॉबेरी एवं हल्दी की खेती ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु विशेष योजना बनाने पर जोर दिया गया। किसानों को दिए जाने वाले प्रशिक्षणो में स्ट्रॉबेरी एवं हल्दी की खेती करने संबंधित विषय को शामिल करने कहा गया, साथ ही आत्मा द्वारा संचालित सभी योजनाओं को ससमय संचालित करने संबंधी निर्देश दिया गया।
बैठक में परियोजना निदेशक, आत्मा सह कनीय पौधा सरंक्षण पदाधिकारी, दुमका /जिला कृषि पदाधिकारी, दुमका/जिला मत्स्य पदाधिकारी, दुमका/सह निदेशक,ZRS दुमका / वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, दुमका / सचिव कृषि उत्पादन बाजार समिति के प्रतिनिधि/प्रगतिशील कृषक संघ NGo के प्रतिनिधि / CIG के प्रतिनिधि / प्रगतिशील कृषक आदि शामिल हुए।

Related posts

अहमदाबाद:अदाणी ग्रीन ने ग्लोबल बायोडाइवर्सिटी फ्रेमवर्क अपनाकर प्रकृति संरक्षण को दी नई गति।

rktvnews

स्वच्छ भारत अभियान को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग!गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक खंड में लगेंगी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट मशीन : मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:जनहित परिवार ने किया अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन! अंबेडकर के सपनो का भारत विषय पर परिचर्चा एवं गोष्ठी।

rktvnews

हनुमानगढ़:उपनिर्वाचन अधिकारी ने किया आबकारी गोदाम का निरीक्षण!आबकारी अधिकारियों को औचक निरीक्षण के दिए निर्देश।

rktvnews

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की नेपाल यात्रा संपन्न, यात्रा से रक्षा और द्विपक्षीय संबंध सुदृढ़ हुए।

rktvnews

बक्सर : “भू जल विकास एवं प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय तृतीय स्तर (टियर-III) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment