RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर:स्नान के दौरान तालाब में डूबा युवक, मासूम बच्चों से उठा पिता का साया।

RKTV NEWS/कोईलवर (भोजपुर)18 सितंबर।कायमनगर रोड स्थित संतोषी माता मंदिर के समीप गुरुवार की दोपहर स्नान करने गए एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के गांव और घर में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान गीधा थाना क्षेत्र के मटियारा चकिया गांव निवासी कुंदन कुमार पासवान का 23 वर्षीय पुत्र राहुल पासवान के रूप में हुई है। राहुल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
परिजनों ने बताया कि राहुल बुधवार की सुबह आरा मजदूरी करने गया था। गुरुवार दोपहर लौटते समय वह संतोषी माता मंदिर के पास स्थित तालाब में नहाने चला गया। इसी दौरान गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
सूचना पर गिधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया।
करीब पांच वर्ष पूर्व राहुल की शादी शुकुलपुरा गांव में हुई थी। उसके परिवार में पत्नी रीता देवी, तीन वर्षीय पुत्र मनोहर और दो वर्षीय पुत्री मनोरमा कुमारी है। अचानक हुए इस हादसे से मां तारामणि देवी और पत्नी रीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।

Related posts

बोकारो:करियर प्लस की बोकारो शाखा का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: अलग अलग कांडो में तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

जातिवादी राजनीति के सबसे बड़े लाभार्थी गुंडे और बाहुबली।

rktvnews

पटना:विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यशाला आयोजित!चिकित्सा के क्षेत्र में अद्भुत चमत्कार विज्ञान की देन:चेयरमैन डा बी बी सिन्हा

rktvnews

न्यू इंडिया “अवसरों की भूमि” है जहां हर क्षेत्र में तेजी से सुधार हो रहे हैं: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक

rktvnews

Leave a Comment