RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यशाला आयोजित!चिकित्सा के क्षेत्र में अद्भुत चमत्कार विज्ञान की देन:चेयरमैन डा बी बी सिन्हा

पटना/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अप्रैल।इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी बिहार राज्य शाखा द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कॉन्फ्रेसिंग हॉल में एक कार्यशाला का आयोजन हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉक्टर विनय बहादुर सिन्हा ने की।इस वर्ष का थीम स्वास्थ्य के लिए एक साथ, विज्ञान के साथ खड़े हो था।इस अवसर पर पदाधिकारी चिकित्सक आदि उपस्थित हुए जिनका चेयरमैन ने स्वागत और आभार के साथ स्वस्थ रहने में लिए बधाई दी।कार्यक्रम राष्ट्रगान से प्रारंभ हुआ।
विषय प्रवेश कराते हुए अजीत कुमार सिंह ने बताया की स्वास्थ्य के प्रति ग्लोबल स्तर पर चिंता की जा रही है ताकि दुनिया के लोग स्वस्थ रहे।विज्ञान के माध्यम से चिकित्सा जगत में काफी प्रगति हुई तो दूसरी तरफ़ सामाजिक, राजनीतिक पर्यावरणीय प्रदुषण से मानव के साथ साथ तमाम जीव-जंतुओं प्रभावित हो रहे हैं।
अध्यक्षीय भाषण में डा बी बी सिन्हा ने बताया की दुनिया भर में स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक बनाया जा रहा है ।बिहार के सभी शाखाओं में कार्यक्रम चल रहे हैं,आज रक्तदान शिविर में 60 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इन्होंने यूएन, यूएनओ और विश्व स्वास्थ्य दिवस के माध्यम से पीड़ित मानवता की सेवा को सर्वोपरि बताया। इन्होंने वर्तमान चिकित्सा जगत की उपलब्धियां की चर्चा,नई टेक्नोलॉजी,अत्याधुनिक मशीन,झटपट ईलाज की सुविधा जो हर जगह विद्यमान है यह विज्ञान की देन है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अद्भुत चमत्कार देखने को मिलता है जो विज्ञान की देन है।
कोषाध्यक्ष दिनेश जयसवाल ने केन्द्र से जारी थीम पर प्रतिवर्ष कार्यक्रम की चर्चा की। इन्होंने प्रोजेक्ट बनाकर जनहित में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया।फिनांस अफसर इन्दु भूषण ने कहा की विज्ञान ने कोविड जैसे ग्लोबल बिमारी से विजय पाई,अब रोबोट से शत-प्रतिशत सफल आपरेशन प्रशंसनीय है।डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने सरल शब्दों में विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास उपयोगिता और स्वयं स्वस्थ रहने के लिए रहन-सहन, खान-पान और लाइफस्टाइल को सही रखने की बात बताई। धन्यवाद ज्ञापन प्रशाखा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने किया।इस मौके पर डा धनंजय कुमार,मो सलाहुद्दीन,डा दीपक शरण,डा इकबाल अहमद,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा, दानापुर चेयरमैन रानी कुमारी, गोपाल कुमार,मो शहाबुद्दीन, जगन्नाथ सिंह, दिलीप कुमार, पीआरओ गीता कुमारी, लेखापाल उज्ज्वल कुमार सिन्हा आदि रहे।

Related posts

गद्दी से प्यार, जनादेश से तकरार!

rktvnews

नई दिल्ली:सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर ने सीएसआईआर का 82वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:दिशा एक प्रयास संस्था द्वारा उदवंतनगर प्रखंड से एक बालश्रमिक को कराया गया बिमुक्त।

rktvnews

विश्व बैंक द्वारा तैयार जी20 दस्तावेज़ में भारत की प्रगति की सराहना की गई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 सितंबर 25

rktvnews

Leave a Comment