RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर के युवाओं ने किया शंखनाथ 2025 में फिर से एनडीए सरकार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 सितंबर। मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा भोजपुर द्वारा बक्सर में हुए युवा शंखनाद कार्यक्रम को लेकर युवाओं का महाजत्था निकला। जहां पर भोजपुर जिले के सभी विधानसभाओं से हजारों की संख्या में युवाओं ने युवा शंखनाद कार्यक्रम किला मैदान बक्सर में भाग लिया। भोजपुर जिले की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विभू जैन ने किया। वही इस कार्यक्रम को लेकर भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा विधायक विशाल प्रशांत ने शंखनाद कार्यक्रम को लेकर विशेष रूप से नेतृत्वता किया। विधायक विशाल प्रशांत ने अपने साथ तरारी विधानसभा से हजारों की संख्या में युवाओं को बक्सर के किले मैदान में युवा शंखनाथ कार्यक्रम में ले जाने का कार्य किया। युवाओं में एक अलग प्रकार का जोश,जुनून उत्साह और उमंग देखने को मिला। युवाओं ने हुंकार भर कर यह बता दिया की 2025 में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनना तय है। युवा उत्साहित होकर जयकारा लगा रहे थे। पूरे भोजपुर के युवा मोर्चा ने विशेष रूप से विशाल प्रशांत को धन्यवाद किया। बक्सर में युवा शंखनाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेगूसराय के सांसद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह , बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र साथी में प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र जी, कुलभूषण जी वर्तमान बड़े नेतागण उपस्थित रहे। जिला प्रभारी वरुण सिंह, डॉ अमरेंद्र सक्रवार, उमंग चंद्रवंशी,अंकित सिंह प्रियदर्शी, प्रतीक विराट, मनोरंजन तिवारी,विकाश तिवारी, प्रियांशु श्रीवास्तव, रत्नेश नंदन,विकाश गुप्ता, अभय सिंह, अमलेश यादव,राकेश यादव, रितेश ओझा,दीपक सिंह, वीर बहादुर, गौतम श्रीवास्तव,अभिषेक मिश्र, शक्ति श्रीवास्तव,अमन, आशुतोष तिवारी,दीपक तिवारी,रवि सिंह,अंशु श्रीवास्तव,चन्दन कुमार चांद, और और जिला के सभी जिला पदाधिकारी गण और मंडल अध्यक्ष गण अपने-अपने टीमों के साथ किला मैदान पहुंचे थे। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अरिहंत विजय जैन ने दी।

Related posts

समाज, संस्कृति और प्रेरणा का अनूठा संगम पेश करती किताब ‘गल्लां दिल दी’।

rktvnews

संविधान को सनातनी बता कर खत्म करना चाहते है प्रधानमन्त्री मोदी, संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए मोदी सरकार को हराएं:कॉ सुदामा प्रसाद

rktvnews

बागपत:बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने चौधरी केहर सिंह एजुकेशन ट्रस्ट में भव्य यज्ञशाला का किया शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर:संगीत सेवा के लिए गुरु बक्शी विकास प्रधान सचिव डॉ.एन.विजया लक्ष्मी हाथों हुए सम्मानित।

rktvnews

गिरिडीह:जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गुलाम समदानी ने आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

चतरा:झारखण्ड विधान सभा की सदाचार समिति का चतरा आगमन।

rktvnews

Leave a Comment