RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गुलाम समदानी ने आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी योजनाओं का किया जा रहा प्रचार-प्रसार:जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गुलाम समदानी

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)23 अगस्त।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गुलाम समदानी ने आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि यह प्रचार रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं गांवों में भ्रमण कर आमजन को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार की योजनाओं की जानकारी देगा। साथ ही यह रथ लाभुकों को विभागीय योजनाओं के साथ-साथ अयोग्य लाभार्थियों द्वारा धोखाधड़ी किए जाने की स्थिति में दंडात्मक प्रावधान, वन नेशन-वन राशन कार्ड के तहत सुविधा, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, तथा पीजीएमएस पोर्टल के बारे में भी जागरूक करेगा।
उन्होंने बताया कि रथ के माध्यम से लोगों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे- झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री नमक वितरण योजना, मुख्यमंत्री दाल वितरण योजना, सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, चीनी वितरण योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी दी जाएगी। जिले के विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के योजनाओं का प्रचार किया जा रहा है। प्रचार रथ एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लक्षित यथा पीवीटीजी, आपूर्ति श्रृंखला, दुर्गम एवं पहाड़ी, हाट बाजार, चौक चौराहों एवं चिन्हित स्थलों पर आमजनो को जागरूक किया जा रहा है।

Related posts

श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राँची जीपीओ ने भगवान राम से संबंधित डाक टिकटों की लगाई प्रदर्शनी।

rktvnews

मध्यप्रदेश में नेशनल लोक अदालत 11 मई को,आपसी समझौतों से विवादों का किया जायेगा निराकरण।

rktvnews

एक शानदार हड़ताल के असर में निहित संदेश और सबक।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में मतगणना प्रक्रिया का ड्राई रन संपन्न।

rktvnews

संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा की गई समीक्षा एवं पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

54वें आईएफएफआई की आधी यात्रा पूरी होने वाली है: कल मिडफेस्ट फिल्म के रूप में तुर्किए की फिल्म “अबाउट ड्राई ग्रास” दिखाई जाएगी।

rktvnews

Leave a Comment