RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

संविधान को सनातनी बता कर खत्म करना चाहते है प्रधानमन्त्री मोदी, संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए मोदी सरकार को हराएं:कॉ सुदामा प्रसाद

सांसद आरके सिंह को जनता से कोई मतलब नही, विकास का दावा झूठा:कॉ सुदामा प्रसाद

मोदी सरकार को हटाने के लिए बिहार में चल रही है इंडिया गठबंधन की लहर, सभी 40 सीटों को जीतेंगे:राहुल तिवारी

मोदी राज में मंहगाई–बेरोजगारी चरम पर:अजीत कुशवाहा

इलेक्ट्रॉल बॉन्ड के ज़रिए हफ़्ता वसूली कर रही है मोदी सरकार, यह दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार:राजू यादव

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 19 अप्रैल।आज बिहिया के स्मृति विवाह भवन में शाहपुर विधानसभा स्तरीय महागठबंधन का संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ –भाजपा हराओ, देश बचाओ कार्यकर्त्ता कन्वेंशन आयोजित हुआ। कार्यकर्त्ता कन्वेंशन की अध्यक्षता बिहिया राजद के प्रखंड अध्यक्ष सियाराम यादव और संचालन भाकपा (माले) के बिहिया प्रखंड सचिव कॉ हरेंद्र सिंह ने किया। जन संस्कृति मंच के गायक कॉ राजू रंजन द्वारा बेरोजगारी के दंश पर जनवादी गीत के साथ कन्वेंशन की शुरूआत हुई। कार्यकर्त्ता कन्वेंशन को आरा लोकसभा से इंडिया महागठबंधन के लोकप्रिय उम्मीदवार कॉ सुदामा प्रसाद, राजद के जिलाध्यक्ष बीरबल यादव,शाहपुर विधानसभा के विधायक राहुल तिवारी, डुमरांव विधानसभा के विधायक कॉ अजीत कुशवाहा, आरा लोकसभा क्षत्र के पूर्व प्रत्याशी व माले नेता कॉ राजू यादव, भाकपा (माले) केन्द्रीय कमिटी सदस्य कॉ अभ्युदय मिश्र, सीपीआइ के जिला सचिव कॉ उत्तम प्रसाद गुप्ता, माकपा के जिला सचिव कॉ सिद्धेश्वर राय, कांग्रेस के शाहपुर प्रखंड अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, बिहिया कॉन्ग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर चौबे, आप बिहिया के प्रखंड संयोजक परमानंद यादव,राजद के युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र राम , बीरबल यादव, सर्वजीत सिंह,माले नेता बृंदा यादव, अयोध्या सिंह, इंकलाबी नौजवान सभा के पूर्व राज्य सचिव सुधीर यादव , राजद के छात्र नेता आलोक रंजन , मो.जुबैर खान, मुराद हुसैन, राजेंद्र मनियार,शिव कुमार साह आदि ने संबोधित किया। कार्यकर्त्ता कन्वेंशन में इंडिया महागठबंधन के सैकड़ों नेता, कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
कार्यकर्त्ता कन्वेंशन को संबोधित करते हुए इंडिया महागठबंधन के उम्मीदवार कॉ सुदामा प्रसाद ने कहा कि इंडिया महागठबंधन जनता का गठबंधन है। यह जनता के अधिकारों, मान –सम्मान और न्याय दिलाने के लिए गठबंधन है। उन्होंने कहा की स्थानीय सांसद आरके सिंह ने आरा के विकास के लिए पिछ्ले 10 वर्षो में कुछ नही किया। अगर आरके सिंह ने आरा का विकास किया है तो अपना 10 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच जारी करें। आरा के नौजवानों , किसानों –मजदूरों, व्यापारियों के लिए कुछ भी नहीं किया। आरा की जनता से जुड़ा एक भी सवाल को संसद में नही उठाया। भोजपुर के गरीबों के ऊपर हजारों, लाखों का बिजली बिल बकाया है जिसे आरके सिंह ने माफ नही करवाया। लसाड़ी के शहीदों की याद में हर साल आयोजित मेला में भाग नही लेते हैं। ये लोग आज़ादी के नायकों को याद करने से डरते हैं। किसानों के फसलों में आग लग रही है लेकिन पीड़ित किसानों से मिलने का समय आरके सिंह के पास नही होता है।
सुदामा प्रसाद ने कहा की वही मोदी सरकार हर रोज संविधान के पन्नों को फाड़ रही है। भाजपा के सांसद संविधान को बदलने की धमकी दे रहे हैं। अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान को सनातनियों द्वारा निर्माण करने की बात कह कर डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर को ख़ारिज करने का प्रयास किया है। इस तरह मोदी सरकार आगामी लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर संविधान को बदलने के लिए उतावले दिख रहे हैं। इसलिए इस लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को हरा कर अपने संविधान और लोकतंत्र को बचाना है।
शाहपुर से विधायक राहुल तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार झूठ और फरेब वाली सरकार है। सरकारी नौकरियों का निजीकरण कर आरक्षण को खत्म कर रही है।जनता मोदी सरकार में त्राहिमाम कर रही है। मोदी सरकार से जनता छुटकारा पाना चाहती है। राहुल तिवारी ने कहा की शाहपुर विधानसभा की जनता ने मन बना लिया है। उन्होंने कहा की सांसद आरके सिंह का विकास से कोई लेना देना नहीं है। शाहपुर में कही भी उन्होंने विकास का काम नही किया है।जनता के सुख दुःख से कोई मतलब नही है। इसलिए मोदी सरकार को हटाने के लिए बिहार में इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है।सभी 40 सीटों को जीतेंगे। इस बार शाहपुर विधानसभा से भारी मत से लीड दिलाकर इंडिया महागठबंधन के उम्मीदवार कॉ सुदामा प्रसाद को संसद में भेजने का संकल्प लिया है।
डुमरांव विधानसभा के विधायक कॉ अजीत कुशवाह ने कहा कि देश ऐसे चौराहे पर खड़ा है जहां से तय करना है कि देश को किधर ले जाना है। मोदी ने अपने वादों को जुमला करार दे दिया। रोजगार का वादा नौजवानों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात साबित हुआ। नफरत और घृणा के ज़रिए मंहगाई, बेरोजगारी की समस्या से ध्यान भटकाया जा रहा है। धार्मिक उत्सवों को साम्प्रदायिकरण किया गया है। मोदी सरकार अमन और भाईचारे के खिलाफ है।
कार्यकर्त्ता कन्वेंशन को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) केन्द्रीय कमिटी सदस्य राजू यादव ने कहा कि इंडिया महागठबंधन वादा निभाने वाला गठबंधन है और एनडीए गठबंधन जुमला देने वाला गठबंधन है। बिहार में महागठबंधन की 17 महीनों की सरकार ने 5 लाख नौजवानों को रोज़गार दे कर इतिहास रचा है। मोदी सरकार ईडी, सीबीआई के जरिए विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर जेल में डाला जा रहा है और कंपनियों पर छापा मरवाकर इलेक्ट्रॉल बॉन्ड के ज़रिए हफ़्ता वसूली हो रही है। इलेक्ट्रॉल बॉन्ड दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। डरा हुआ एनडीए गठबंधन हारेगा और इंडिया महागठबंधन जीतेगा।

Related posts

मध्यप्रदेश की उन्नति के लिए समर्पित हैं डॉ. मोहन यादव : आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज

rktvnews

उत्तराखंड:राजभवन में ‘श्री केदारनाथ जी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन पर एक और प्रयास’ का विमोचन और यूएसडीएमए के डैशबोर्ड का लोकार्पण कार्यक्रम।

rktvnews

आरा में नगर राम लीला समिति द्वारा आयोजित कृष्ण लीला के चौथे दिन कृष्ण प्रेम प्रसंग सहित फूलों की होली रही आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में पंचायतीराज विभाग की समीक्षा की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 जनवरी 26

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर को समर्पित छह स्मारक डाक टिकट जारी किए।

rktvnews

Leave a Comment