RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : विधायक राहुल तिवारी ने जवइनिया व चक्की नौरंगा के लोगों का सुना दुख-दर्द।

बाढ व कटाव प्रभावित जवइनिया एवं चक्की नौरंगा गाँव मे नाव से जाते विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)15 सितम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के राजद विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने बाढ़ एवं कटाव प्रभावित जवइनिया तथा चक्की नौरंगा गाँव मे नाव से जाकर लोगों का दुख दर्द सुना और हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। वे लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने कहा कि गाँव को कटाव से बचाने के लिए गंगा की धारा को पूरब की तरफ सीधा करना होगा तभी कटाव से निजात मिलेगी। इसके लिए केंद्र सरकार से बात करनी होगी। ठोकर से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि मैंने कटाव से निजात पाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व मे भी पत्र लिख कर सूचित किया था परंतु उस संबंध मे कोई सकारात्मक कारवाई  अभी तक नहीं हो सकी है।

जवइनिया तथा चक्की नौरंगा मे लोगों की समस्याओं से रूबरू होते विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी

मैं फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस समस्या के समाधान के लिए आग्रह करूँगा। गंगा के कटाव से बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों प्रदेश के गाँव के निवासी प्रभावित हैं। इसके लिए दोनों प्रदेश के नेताओं को पहल करनी पड़ेगी। बिहार सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार तीनों के सहयोग से ही यह काम संभव हो सकेगा। इसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है।

Related posts

अनन्त प्राणियों को आह्लादित करनेवाले हैं भगवान अनन्त : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

यह उल्लेखनीय है कि भारतीय संस्कृति पूरी दुनिया में प्रभाव डाल रही है: प्रधानमंत्री

rktvnews

बागपत:स्टेट एजुकेशन एचीवमेंट सर्वे 2023 के संबंध में जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:आजादी के 75 वर्षों बाद भी मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नसीब नहीं।

rktvnews

उमरिया:मकर संक्रांति पर उमरिया में युवा टीम ने बांटी पतंग और मिठाइयां, खुशी से झूम उठे बच्चे।

rktvnews

भारत-अमेरिका वाणिज्यिक संवाद संरचना के तहत एक नवोन्‍मेषी समझौते के माध्‍यम से इनोवेशन इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए भारत और अमेरिका के बीच समझौता ज्ञापन।

rktvnews

Leave a Comment