RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

यह उल्लेखनीय है कि भारतीय संस्कृति पूरी दुनिया में प्रभाव डाल रही है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने आचार्य जोनास मसेट्टी और उनकी टीम से मुलाकात की, वेदांत और गीता के प्रति उनकी श्रद्धा की सराहना की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 20 नवंबर।वेदांत और गीता के प्रति आचार्य जोनास मैसेट्टी की श्रद्धा की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि यह उल्लेखनीय है कि भारतीय संस्कृति पूरी दुनिया पर अपना प्रभाव डाल रही है। प्रधानमंत्री ने संस्कृत में रामायण पर आचार्य जोनास मैसेट्टी का प्रदर्शन देखने के बाद उनसे और उनकी टीम से मुलाकात की।

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:

“आचार्य जोनास मैसेट्टी और उनकी टीम से मुलाकात हुई। मैंने #मनकीबात कार्यक्रम के दौरान वेदांत और गीता के प्रति उनकी श्रद्धा का जिक्र किया था। उनकी टीम ने संस्कृत में रामायण की झलकियां प्रस्तुत कीं। यह उल्लेखनीय है कि भारतीय संस्कृति पूरी दुनिया पर प्रभाव डाल रही है।”

Related posts

गोपालगंज:जीविका द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश — दवा, उपकरण व ममता वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें, गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

rktvnews

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:कुलपति और कुल सचिव के सकारात्मक पहल से कर्मचारियों में हर्ष : शशि रंजन

rktvnews

भोजपुर:बजट शानदार व प्रेरणादायक: रितेश कुमार सिंह

rktvnews

रायपुर : तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ने से संग्राहकों को हुआ 18.73 करोड़ अधिक मुनाफा।

rktvnews

Leave a Comment