RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

अश्लीलता को बढ़ाने देने में श्रोता समाज का हाथ:कुमार अजय सिंह गीतकार

आरा/भोजपुर (सुनिल सिंह)28 मई। बिहीया प्रखंड के कटेया में आयोजित भोजपुरी बचाओ अभियान के तहत खुले मंच पर चौपाल कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें भोजपुरी के साहित्यकार गीतकार कवि तथा समाजिक कार्यकर्ताओ के साथ जन प्रतिनिधि लोगों ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भोजपुरी का सम्मान अपने मां बहन के सम्मान को बचाऐ रखने के सामान है। आवश्यकता है गांव शहर के गलियों में भोजपुरी के गंदे गीतो को बढ़ावा नही मिले इस पर तत्परता रखने की। कार्यक्रम का अध्यक्षता करते हुए गीतकार कुमार अजय सिंह ने कहा कि इस जमाने में कलाकार से ज्यादा अश्लील श्रोता समाज हो चुका है। और इसी वजह से भोजपुरी कि अश्लीलता चरम सीमा पर है। लोग अपने घरों तक गंदे व्यास और गायक गायिका को बुलाकर नंगा नाच करा रहे हैं। इस पर पाबंदी लगनी चाहिए। इस मौके पर साहित्यकार रामबहादुर राय का लिखा हुआ भोजपुरी के मान्यता दिही ऐ सरकार किताब का विमोचन भी हुआ। जिला पार्षद सदस्य गंगाधर पाण्डेय ने कहा कि भोजपुरी को हर हाल में बचाने के लिए मैं सक्रिय रुप से सामिल रहुंगा। भोजपुरी सेवक नंदकुमार तिवारी ने कहा कि हम सब को बढ़ चढ़ कर भोजपुरी को आजादी दिलाने में एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक राजु ओझा ने आए अतिथि जनो को अंग वस्त्र से स्वागत करते हुए भोजपुरी मिट्टी की खुशबू से लोगो को अभिभूत किया।

Related posts

भोजपुर:एफपीओ के लिए हुआ प्रशिक्षण,फार्मर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी के माध्यम से कृषक होंगे खुशहाल:डा पी के द्विवेदी

rktvnews

भोपाल:स्व.जगदीश किंजल्क के कहानी संग्रह ‘अमानत’ का होगा लोकार्पण।

rktvnews

उद्योगपति सह समाजसेवी अजय कुमार सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान को ले घरों में बाटा तिरंगा,देशभक्ति में हुए सराबोर ,घर व ऑफिस को तिरंगे की रौशनी से नहलाया।

rktvnews

इंदौर:मंत्री सिलावट ने सांवेर विधानसभा को दी करोड़ों रूपये की सौगात।

rktvnews

भोजपुर:2030 तक भोजपुर को बाल विवाह मुक्त बनाने को ले नया अभियान शुरू : सचिव डा सुनीता सिंह

rktvnews

भोजपुर:मां काली मंदिर के नव निर्माण हेतु बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment