RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:समय के उचित प्रबंधन से सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुंचा जा सकता है : प्राचार्य प्रो नरेंद्र पालित

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 सितंबर। मंगलवार को एम एम महिला कॉलेज, आरा के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा एम ए सेमेस्टर 4 (2023-2025) की छात्राओं का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर नरेंद्र प्रताप पालित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। मुख्य अतिथि का सम्मान विभागाध्यक्ष डॉ सादिया हबीब ने बुके दे कर किया । विभागाध्यक्ष ने छात्राओं को संबोधित करते हुए समय और शिक्षा के महत्व को समझाते हुए अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रो एन पी पालित ने छात्राओं को मनोविज्ञान विषय की महत्ता समझाते हुए अपनी रुचि के अनुसार कैरियर चुनने की सलाह दी और छात्राओं को महाविद्यालय और विभाग का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समय के उचित प्रबंधन के द्वारा एवं योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई कर जीवन में ऊंचाई प्राप्त किया जा सकता है।इस अवसर पर छात्राओं द्वारा शानदार रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बुंदेलखंडी कविता ‘स्वयं का सिंदूर’ को प्रिया कुमारी ने अत्यंत मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन शिखा और मानसी द्वारा किया गया। इस अवसर डॉ विजयश्री,डॉ विभा कुमारी,डॉ सुधा सिंह,डॉ रश्मि गुप्ता,डॉ अर्पणा कुमारी,डॉ कायनात रिज़वी,डॉ कंचन कुमारी की उपस्थित रही। विदाई समारोह के सफल आयोजन में शिखा, मानसी और चिंकी मिश्रा की मुख्य भूमिका रही।

Related posts

बक्सर:डीएम ने किया एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का उद्घाटन।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन रोजगार के अन्तर्गत उ0प्र० लोक सेवा आयोग द्वाराडिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक तथा कोषाधिकारी/लेखाधिकारीपद पर नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।

rktvnews

सारण: डीएम ने लोक शिकायत के मामलों की सुनवाई करते हुए किया समाधान।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

जयपुर:वन राज्य मंत्री की अगुवाई में अलवर के स्कूली बच्चों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही।

rktvnews

चतरा:JPSC परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment