RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के आदिलाबाद में 56,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 04 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तेलंगाना के आदिलाबाद में 56,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विद्युत, रेल और सड़क क्षेत्रों से संबंधित कई विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया।
उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आदिलाबाद की भूमि न केवल तेलंगाना बल्कि पूरे देश से संबंधित विकास परियोजनाओं की साक्षी बन रही है क्योंकि 56,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 30 से अधिक विकास परियोजनाएं या तो राष्ट्र को समर्पित की जा रही हैं या आज उनका शिलान्यास हो रहा है। इन परियोजनाओं में अधिकांश परियोजनाएं ऊर्जा, पर्यावरण स्थिरता और सड़क कनेक्टिविटी से संबंधित हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार और तेलंगाना राज्य दोनों ने अपने कार्यकाल के लगभग 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं। केन्द्र सरकार अपने नागरिकों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भी 800 मेगावाट क्षमता वाली एनटीपीसी यूनिट 2 का उद्घाटन किया गया है, जिससे तेलंगाना की बिजली उत्पादन क्षमता को और बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अंबारी-आदिलाबाद-पिंपलखुटी रेल लाइनों के विद्युतीकरण के पूरा होने और आदिलाबाद, बेला और मुलुगु में दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखने का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि आज की ये आधुनिक रेल और सड़क परियोजनाएं है। ये तेलंगाना के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के विकास की गति को बढ़ावा देंगी। इसके साथ ही ये यात्रा के समय को कम करेंगी, पर्यटन को प्रोत्साहित करेंगी और रोजगार के अनगिनत अवसर जुटाने में मदद करेंगी।
प्रधानमंत्री ने राज्यों के विकास के माध्यम से राष्ट्र के विकास का मंत्र दोहराया। उन्होंने कहा कि बेहतर अर्थव्यवस्था से देश में विश्वास बढ़ता है और राज्यों को भी निवेश मिलने से इसका लाभ होता है। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था की उच्च विकास दर को लेकर वैश्विक चर्चा का उल्लेख किया क्योंकि भारत ही एकमात्र ऐसी प्रमुख अर्थव्यवस्था है जो पिछली तिमाही में 8.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस गति के साथ भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, जिसका अर्थ तेलंगाना की अर्थव्यवस्था के लिए भी उच्च विकास होना है।
तेलंगाना जैसे क्षेत्रों की पहले की गई उपेक्षा का स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने पिछले 10 वर्षों में शासन के नए तरीकों पर प्रकाश डाला। पिछले 10 वर्षों के दौरान राज्य के विकास के लिए अधिक आवंटन की ओर इशारा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे लिए विकास का अर्थ गरीब से गरीब लोगों का विकास, दलित, आदिवासी, पिछड़ों और वंचितों के विकास से है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आए हैं, जिसका श्रेय गरीबों के लिए सरकार की कल्याण योजनाओं को जाता है। अपने संबोधन का समापन करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि अगले 5 वर्षों में ऐसे अभियानों में वृद्धि की जाएगी।
इस अवसर पर तेलंगाना के राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदर्यराजन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:मेरा युवा भारत भोजपुर द्वारा फ्लैगशिप आन स्कीम कार्यक्रम में बोले प्राचार्य फ्लैगशिप योजनाओं को अपना कर राष्ट्र विकसित बनेगा।

rktvnews

भोजपुर:दिव्यांगजनों को UDID कार्ड, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं कृत्रिम अंग पाने का सुनहरा अवसर,प्रखंडवार शिविर का आयोजन।

rktvnews

एण्डटीवी प्रस्तुत करता है ‘भीमा’।

rktvnews

भोजपुर:जलभरी से सिन्हा में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ का शुभारंभ ।

rktvnews

भोजपुर:शोध पत्रिका “इंडियन सोशल एंड साइकोलॉजिकल स्टडीज” का विमोचन।

rktvnews

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment