RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री ने पटना जिले में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 1159 करोड़ 84 लाख रु. लागत की कुल 17 योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ एवं लोकार्पण किया।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)05 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिले में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 1159 करोड़ 84 लाख रु. लागत की कुल 17 योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ एवं लोकार्पण किया।
इनमें पुनपुन पिण्डदान स्थल पर निर्मित लक्ष्मण झूला केबल सस्पेंशन पुल का उद्घाटन, पालीगंज प्रखंड अंतर्गत पुनपुन नदी पर आर॰सी॰सी॰ पुल एवं पहुंच पथ तथा पुनपुन स्टेशन से पटना रिंग रोड को जोड़ने वाली सहायक रोड तक पथ का निर्माण कार्य, पालीगंज के उलार सूर्य मंदिर में पर्यटकीय सुविधा का विकास एवं सोहगी मोड़ को पटना-गया-रोड तक 2-लेन सड़क से जोड़ने के कार्य शामिल हैं। साथ ही विद्युत शक्ति उपकेंद्र, नई लाइनों का निर्माण, विद्युत शक्ति उपकेंद्रों में ट्रांसफार्मर की क्षमता का विस्तार, लाइनों की रिकंडक्टरिंग, बी॰जी॰सी॰एल॰ डबल सर्किट संचरण लाइन का निर्माण, ‘बे’ निर्माण तथा खगौल ग्रिड उपकेंद्र का जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण कार्य आदि भी शामिल हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से विद्युत आपूर्ति संरचना सुदृढ़ होगी, जिले में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास होगा तथा यातायात व्यवस्था और सुगम होगी, जिससे लोगों को काफी लाभ होगा।
उन्होंने आज पुनपुन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद भी किए।

Related posts

डाक विभाग और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड ने भारतीय डाक के माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

थुलासीमाथी मुरुगेसन ने जीता भारत के लिए रजत पदक।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में आयोजित जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक।

rktvnews

भोजपुर:रामलीला: चतुर्थ दिन राम सीता का बगिया में मिलन देख आनंदित हुए दर्शक।

rktvnews

भोजपुरी लोकगीत कजरी बिरहा से श्रोतागण क़ो भाव विभोर कर दिया.. गायिका रिंकी पाण्डेय ने।

rktvnews

एनएचएआई ने पुलों और अन्य संरचनाओं के डिजाइन एवं निर्माण की समीक्षा के लिए डिजाइन प्रभाग की स्थापना की।

rktvnews

Leave a Comment