RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: प्रधानमंत्री की मां को गाली की घटना पर बिफरे राघवेंद्र प्रताप,कहा अगर सामने पड़ जाते राहुल गांधी तो उनके दहन की भी बढ़ जाती संभावना।

बड़हरा विधायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध मार्च निकालते हुए राहुल गाँधी का पुतला फूका गया।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)31 अगस्त। वोटर अधिकार यात्रा के बहाने लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपमान करने एवं मंच द्वारा उनकी माता को गाली देने की घटना की बातों को कहते हुए भाजपा द्वारा सभी जगह विरोध किया जा रहा है।
रविवार को बड़हरा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का एक सभा का आयोजन सेमरिया बड़हरा मे किया गया। सभा की अध्यक्षता बड़हरा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय ने किया। सभा में बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभा के दौरान प्रधानमंत्री के दिवंगत माता को गाली देने की घटना एवं महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकताओं के आचरण पर घोर निंदा की गई।
सभा को संबोधित करते हुए बड़हरा विधायक ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री को अपशब्द बोलना काँग्रेस सहित महागठबंधन नेताओं का आदत बन गया है। आज देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे विकसित भारत की ओर बढ चुका है।उनकी पहचान विश्व नेता के रूप मे हो गया है। महागठबंधन के नेता खासकर राहुल गाँधी द्वारा लगातार ओछी राजनीति किया जा रहा है। प्रधानमंत्री का अपमान देश का अपमान है और इसे हम कतई बर्दाश्त नही करेंगे। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। महागठबंधन के नेताओं द्वारा बिहार की जनता को बरगलाने का काम किया जा रहा है,लेकिन बिहार की जनता समझदार है और तय कर चुकी हे कि बिहार मे एनडीए का ही सरकार होगा।
सभा के बाद बड़हरा विधायक के नेतृत्व मे सुंदर बाजार सेमरिया से सैकड़ो भाजपा कार्यकताओं का विरोध मार्च निकला और बड़हरा प्रखंड मुख्यालय के सामने राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं मे आक्रोश भरा हुआ था और राहुल गाँधी मुर्दाबाद, काँग्रेस मुर्दाबाद, महागठबंधन मुर्दाबाद,माँ का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान, वंदेमातरम, भारत माता की जय आदि नारे लगाए।
कार्यक्रम में बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष टुनटुन बिंद,संजय कुशवाहा, दीपक तिवारी,मु्ना सिंह,प्रशांत सिंह,संतोष सिंह संटु,रामाकांत सिंह,रंजीत गुप्ता,लल्लू सिंह,यशवंत सिंह,शैलेश सिंह गुड्डू,रौशन,रिशु मिश्रा, संदीप सिंह,पलधारी सिंह,कन्हैया साव,राजेश दत तिवारी,ओमप्रकाश साह,राधेश्याम सिंह,मंतोष कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

बजट में कपड़ा मंत्रालय के लिए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 5272 करोड़ रुपये की घोषणा की गई।

rktvnews

गढ़वा:जिला निर्वाचन विभाग की बैठक संपन्न, DEO ने दिए निर्देश।

rktvnews

मानव अधिकार आयोग ने बिहार के कैमूर जिले में पुलिस कर्मियों की उदासीनता की वजह से इलाज में देरी के कारण सांप के काटने से पीड़ित की मौत की खबर का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

व्यंग्य:ताजमहल में लीक🤪

rktvnews

राजस्थान:हज यात्रा-2024, 20 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हज हाउस में ई-सुविधा केन्द्र की स्थापना।

rktvnews

दरभंगा:आयुष्मान कार्ड की प्रगति को लेकर डीएम ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment