RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: लोजपा नेता हुलास पांडेय ने दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात।

दुष्कर्म जघन्य अपराध ,दुष्कर्मी को कड़ी से कड़ी हो सजा: हुलास पांडेय

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अगस्त। सोमवार को लोजपा रामविलास बिहार प्रदेश संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडे विगत दिनों बड़हरा के एक गांव में हुए 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना पर उनके घर परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली ।परिजनों ने श्री पांडेय से न्याय दिलाने ले मांग की ।श्री पांडेय ने पीड़िता के परिजनों को भरोसा दिलाया कि पार्टी आपके इस दुख की घड़ी में साथ है,आप लोगो को डरने कि कोई बात नही है।मैं जिला पुलिस प्रशासन से मांग करता हूं कि स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाए। उन्होंने कहा की दुष्कर्म जघन्य अपराध है।सजा होगी तब ही कोई व्यक्ति ऐसा अपराध करने से सौ बार सोचेगा। घटना की पूरी जानकारी उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को दी। दूसरी तरफ विगत सप्ताह रामापुर संदिया निवासी भास्कर मिश्रा के पुत्र मिहिर गर्ग की दुबई में आकस्मिक निधन होने पर उनके वर्तमान आवास पकड़ी आरा जाकर मृतक के पिता भास्कर मिश्रा से मिलकर शोक संवेदना दी। हुलास पांडे के साथ पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आजाद,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव संतोष पासवान,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव मनीष बुचुली ,भोजपुर जिला संसदीय बोर्ड कार्यकारी अध्यक्ष राजेश साहू, छात्र प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव,ललन यादव जिला उपाध्यक्ष ,लोजपा नेता कुंवर उपेंद्र सिंह, मयूर पांडे,प्रमोद पासवान,अनीश कुमार सिंह उर्फ काकू सिंह, संजय प्रसाद प्रखंड अध्यक्ष उद्वंतनगर, सोनू ओझा जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ , अधिवक्ता धीरज कुमार जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, अरविंद ओझा संसदीय बोर्ड, प्रकाश कुमार जिला मीडिया प्रभारी,अविनाश सिसोदिया आदि लोग थे।

Related posts

ईएसआईसी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रेक्षकों की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में की गई अहम समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:प्रतिभा सम्मान सह करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन, करियर काउंसलिंग के माध्यम से भविष्य उज्जवल बनाएं:मेयर इंदु देवी

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज में एक लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के दुग्ध उत्पादन संयंत्र का किया शिलान्यास।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

24 जुलाई को पंजीकरण व परीक्षण शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment