RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

आईएनएस त्रिशूल 29 जून 2023 को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए सेशेल्स पहुंचा।

नई दिल्ली/29 जून।आईएनएस त्रिशूल अपने परिचालन तैनाती के भाग के रूप में सेशेल्स के एक बंदरगाह पर पहुंचा, जो कि भारत की अपने समुद्री पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों को दर्शाता है। वहां की यात्रा के दौरान, कमांडिंग ऑफिसर ने सेशेल्स के विदेश मंत्री सिल्वेस्टर राडेगोंडे और वहां के सशस्त्र बलों के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों से एक शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने सेशेल्स में भारत के उच्चायुक्त कार्तिक पांडे से भी मुलाकात की।
बंदरगाह में प्रवेश करने से पहले आईएनएस त्रिशूल ने संयुक्त ईईजेड निगरानी की। सेशेल्स के विदेश मंत्री सिल्वेस्टर राडेगोंडे ने भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त ईईजेड निगरानी का स्वागत किया, जिससे दोनों देशों के बीच मौजूदा समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने में बहुत मदद मिली है।
बातचीत के दौरान, सेशेल्स रक्षा बलों के सीडीएफ ब्रिगेडियर माइकल रोसेट ने भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत संबंधों पर प्रकाश डाला। सेशेल्स रक्षा बलों के चीफ ऑफ स्टाफ, कर्नल जीन अत्ताला और सेशेल्स रक्षा बलों के सैन्य सलाहकार, कर्नल कुणाल शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित हुए।
यह जहाज आज 29 जून 23 सेशेल्स राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाला है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर मनाई गई दिवाली।

rktvnews

पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ा तोहफा! पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में होगी सम्मानजनक वृद्धि : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

जयपुर:गुरु और शिष्य निकट हों तो शब्द की आवश्यकता नहीं रहती : माँ विजया

rktvnews

10 अगस्त 2023 को होगा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा- सारण के प्रबंधन समिति का चुनाव।।

rktvnews

देवघर:सदर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सौगात: उपायुक्त ने किया डिजिटल एक्स-रे और कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment